Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब के राज्यपाल ने दिशा इंडियन अवार्ड प्राइड ऑफ नेशन से 22 शख्सियतों को किया सम्मानित

देशभगत विश्वविद्यालय समेत पत्रकार, लेखक व खिलाड़ी सम्मानित

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Disha Indian Award, Avinash Rai Khanna, Satnam Singh Sandhu, Jagjit Singh Dardi, Sargun Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 30 Apr 2025

Last updated on: May 01, 2025, 11:47 IST

सामान्य घरों की बच्चियों को किसी काम से जोडऩे से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। मुझे अभी तक ऐसी सोच नहीं मिली जिसने घरों में झाडू पोचा लगाने का काम करने वाली लड़कियों को सशक्त किया हो। लड़कियों को जल्दी काम पर पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करना छोटा साधन हो सकता है लेकिन इसके पीछे दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट की भावना बहुत बड़ी है। 

उक्त विचार पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट अध्यक्ष कौर के नेतृत्व में आयोजित  पांचवें दिशा इंडियन अवार्ड समारोह के दौरान ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उपस्थित समूह के समक्ष व्यक्त किए।इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना, राज्य सभा सांसद सतनाम सिंह संधू, पदमश्री अवार्डी जगजीत सिंह दर्दी, सरगुण कौर निदेशक मनोहर कंपनी ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। 

राज्यपाल कटारिया ने कहा कि तेजाब पीडि़त महिलाओं का दर्द समाज भी नहीं समझता है। दुख होता है कि हमारे समाज ने महिला के सम्मान को धूमिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं बाबा साहेब अंबेडकर का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने देश की आजादी के साथ ही महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अपने हलके में शुरू किए गए कालेज का उदाहरण देते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। राज्य सभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश की राजनीति में ऐसे बदलाव किए हैं जिससे समाज की महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव आया है। 

इस अवसर दिशा ट्रस्ट की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने वाली 22 नामवर शख्सियतों को सम्मानित किया गया। जिसमें डाक्टर हरशिंदर कौर, मनदीप कौर टांगरा, बलवीर कौर रायकोटी, डॉ.भानू सलूजा, जगजीत कौर काहलों, कंचन बेदी, डॉ.राजिंदर सिंह, सुभाष गोयल, प्रो.खुश धालीवाल, फिल्म अभिनेत्री निशा बानो, बीबी सतवंत कौर जौहल, पहलवान पूर्वी तथा समाज सेवी रवि शर्मा का नाम शामिल है।

देशभगत विश्वविद्यालय समेत कई पत्रकार सम्मानित

इस अवसर पर देशभगत विश्वविद्यालय को बेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ इंडिया का अवार्ड दिया गया। जबकि वरिष्ठ पत्रकार हरप्रीत सिंह दर्दी, तरलोचन सिंह, सिमरनजोत सिंह मक्कड़, महिला पत्रकार आकांक्षा सक्सेना को फोर्थ पिल्लर ऑफ डैमोक्रेसी दिशा इंडिया अवार्ड दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले पांच वर्षों से दिशा ट्रस्ट द्वारा पंजाब की बेटियों को सशकत करने के लिए रोजगार मुहिम चलाई जा रही है।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Disha Indian Award , Avinash Rai Khanna , Satnam Singh Sandhu , Jagjit Singh Dardi , Sargun Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD