Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

दो एकड़ के तालाब के ओवरफ्लो पानी से होगी 170 एकड़ भूमि की सिंचाई

भूमि एवं जल संरक्षण विभाग द्वारा गांव घनौर कलां में 21.25 लाख रुपये की लागत से बिछाई जा रही 2 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन

Dalvir Singh Dhillon, Rajwant Singh Ghuli, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dhuri, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी/संगरूर , 30 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 18:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी के गांव घनौर कलां में दो एकड़ भूमि पर फैला तालाब अब गांव के लिए अभिशाप या कुरूपता का केंद्र नहीं रहेगा। बल्कि, अब इस तालाब के पानी से 170 एकड़ (68 हेक्टेयर) भूमि की सिंचाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत पाइप बिछाने के कार्य का उद्घाटन पंजाब राज्य उद्योग निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने किया। 

इस अवसर पर उनके साथ मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री राजवंत सिंह घुली भी विशेष रूप से उपस्थित थे।  इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि गांव घनौर कलां में गंदे पानी की बहुत बड़ी समस्या थी। ग्रामीणों ने जब यह समस्या मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ध्यान में लाई तो उन्होंने पंजाब सरकार के भूमि संरक्षण एवं जल संरक्षण विभाग को तुरंत इसका समाधान करने को कहा। 

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा तैयार की गई परियोजना के तहत अब तालाब के पानी को करीब दो किलोमीटर लम्बी भूमिगत पाइप के माध्यम से सिंचाई के लिए लोगों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। पंजाब सरकार और नाबार्ड की इस संयुक्त परियोजना पर कुल 21.25 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को पंजाब के हर गांव में लागू करेगी।

इस अवसर पर गांव के सरपंच जसविन्द्र सिंह व उपस्थित सभी पंचायत सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इस कार्य के पूरा होने से तालाब का पानी ओवरफ्लो नहीं होगा। पहले यह पानी सड़कों पर बहता रहता था। जिसके कारण मौसमी बीमारियां और दुर्गंध का प्रकोप हर समय बना रहता था। बरसात के मौसम में यह समस्या बहुत गंभीर हो जाती थी। यह पानी गेहूं और धान दोनों फसलों के लिए उपलब्ध होगा। पहले जहां यह पानी बर्बाद हो जाता था, वहीं अब इसका उपयोग कृषि के लिए किया जाएगा। 

अब किसानों को मोटर पंप से धरती में से पानी निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भूमि एवं जल संरक्षण विभाग, पंजाब के अधिकारी श्री केशव कुमार ने बताया कि इस तालाब से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए साढ़े सात हॉर्स पावर की सौर पंप मोटर का प्रयोग किया जाएगा। सौर पंप और मोटर की लागत और अन्य खर्चे भी विभाग द्वारा वहन की जाएगी। इसके अलावा, कृषि के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी के लिए किसी भी किसान से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। 

इस अवसर पर चेयरमैन राजवंत सिंह, सुखदेव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, अमृतपाल सिंह सरपंच घनौरी कलां, उपमंडल भूमि संरक्षण अधिकारी संगरूर जसपाल सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी धूरी सुखजीवन सिंह, सर्वेयर आरिफ, सर्वेयर पवन कुमार, सर्वेयर दीपक कुमार उपस्थित थे।

 

Tags: Dalvir Singh Dhillon , Rajwant Singh Ghuli , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dhuri , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD