Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

विधायक इंद्रजीत कौर मान ने नकोदर हलके के 4 सरकारी स्कूलों में 84.24 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया

कहा, पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की नुहार बदली

Inderjit Kaur Mann, Nakodar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नकोदर/जालंधर , 28 Apr 2025

Last updated on: Apr 29, 2025, 13:13 IST

राज्य सरकार की पहल ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत  विधानसभा क्षेत्र नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने आज हलके के 4 सरकारी स्कूलों में 84.24 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक इंद्रजीत कौर ने आज  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर (लड़के) में 33 लाख रुपये की लागत से तैयार अति आधुनिक साइंस लैब, आधुनिक क्लास-रूम,सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ( लड़कियां) में 22.83 लाख से चारदीवारी, आधुनिक क्लास-रूम और अन्य विकास कार्यों,सरकारी प्राइमरी स्कूल डा.अंबेडकर नगर नकोदर में 9.31 लाख रुपये की लागत से चारदीवारी ,नए क्लास-रूम सरकारी प्राइमरी स्कूल नकोदर (लड़के) में 19.10 लाख से  तैयार दो नए क्लास-रूम समर्पित किए गए। 

विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि इन विकास कार्यों से जहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा, वहीं साइंस लैब के निर्माण से विद्यार्थी साइंस विषय की पढ़ाई और भी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में चारदीवारी, नए क्लास-रूम, खेल के मैदान और साइंस लैब सहित विभिन्न विकास कार्य लोगों को समर्पित किए जा रहे है।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने आस-पास के लोगों को पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें। पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए उन्होंने इस अवसर पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), नकोदर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल विद्यार्थियों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

 

Tags: Inderjit Kaur Mann , Nakodar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD