Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारम्भ किया

युवा सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता के लिए सामूहिक प्रयासों का आहवान किया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Mukesh Agnihotri, Indian National Congress, Himachal Congres
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 28 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 15:28 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार सायं ऊना जिला के हरोली में राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। राज्यपाल ने माता श्री चिंतपूर्णी जी के मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्थापित पवित्र ज्योति की पूजा अर्चना कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरोली उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और एकता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी लोक संस्कृति और नैतिक मूल्यों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है और इस तरह के उत्सव हमारी परंपराओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस वर्ष के उत्सव की थीम ‘नशा निवारण’ की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘नशा मुक्त ऊना-नशा मुक्त हिमाचल’ का संदेश केवल एक नारा नहीं है, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रहा है।  उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने तथा शिक्षा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सकारात्मक रूप से शामिल होने का आह्वान किया।

पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दाेष नागरिकों की हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है और इसके खिलाफ दृढ़ता के साथ एकजुट हो कर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य की प्रगति के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश हित के मुद्दों को गम्भीरता से उठाते रहेंगे।  

हरोली उत्सव में राज्यपाल ने पारंपरिक शोभा यात्रा में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन, स्मृति स्मारिका का विमोचन तथा ऊना पुलिस के सहयोग से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। मुकेश अग्निहोत्री ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा हरोली को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए किए जा रहे विकासात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला तथा नशा मुक्त समाज के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, उपायुक्त एवं हरोली उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष जतिन लाल, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Mukesh Agnihotri , Indian National Congress , Himachal Congres

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD