Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अंत्योदय उत्थान और गरीब कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है केंद्र और प्रदेश सरकार : गौरव गौतम

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पलवल , 27 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 13:48 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अंत्योदय उत्थान और गरीब कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। सरकार की ओर से गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अंत्योदय योजनाएं तैयार की जा रही हैं। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम आज पलवल में केसी वाटिका में सैन जयंती समारोह और अखिल भारतीय मैथिली ब्राह्मण महासभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के तौर पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों को केंद्र में रखकर योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है ताकि गरीबों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले और उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुविधाएं देने के उद्देश्य से हर क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है। जिला पलवल में भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पहिया अब और तेजी से घूमेगा।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा के बल पर अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने जिला के युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे भी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में आगे आएं, ताकि उनके जिला व गांव सहित परिवार का नाम रोशन हो सके।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD