Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

वीरेश शांडिल्य की आतंकवाद विरोधी मुहिम में हमेशा उसकी पीठ पर मेरा हाथ रहेगा: अनिल विज

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य के पालिका विहार निवास पर बिजली, श्रम व परिवहन मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Haryana, Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 26 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 12:29 IST

हरियाणा के बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का पालिका विहार में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने उनके निवास पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सुरेंद्र पाल केके, राजन ढींगरा, रवि सेठी, सुरेश शर्मा, अनिश, रोबिन धीमान, मनोरमा प्रजापति, सतिश माकन, श्रीमति पंकज शर्मा, सरोज कौशल व रीना शर्मा ने भी अनिल विज का वीरेश शांडिल्य के निवास पर जोरदार स्वागत किया। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने अपने निवास पर आगमन पर अनिल विज को दोशाला व भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा देकर सम्मानित किया। हरियाणा के लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री अनिल विज वीरेश शांडिल्य के निवास पर तकरीबन डेढ़ घंटा रूके और उनसे कई सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों सहित पहलगांव में हुई घटना पर भी चर्चा हुई और अनिल विज ने वीरेश शांडिल्य को आदेश दिया कि वह जम्मू कश्मीर में भी पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ अपने संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया को सक्रिय करें।

वहीं अनिल विज ने वीरेश शांडिल्य के निवास पर फ्रंट के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वह पिछले 30 साल से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे वीरेश शांडिल्य के साथ खड़े हैं और अनिल विज ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वीरेश शांडिल्य की मुहिम में उनका हाथ हमेशा वीरेश शांडिल्य की पीठ पर रहेगा और वहीं अनिल विज ने कहा कि राजनीति हमेशा उन्होंने असूलों के सिद्धांत पर की है और सातवीं बार विधायक हैं लेकिन हमेशा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर की है।

इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हमेशा उन्होंने अनिल विज को भगवान राम की तरह पूजा है और उनकी एक आवाज पर हमेशा हनुमान की भूमिका में उनके साथ खड़े रहेंगे। वीरेश शांडिय ने कहा कि अनिल विज ने बतौर गृह मंत्री भी आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में उनका साथ दिया और उन्हें सुरक्षित करने का काम किया था । 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनके 32 साल के समाजसेवी जीवन में उन्होंने अनिल विज जैसा नेता नहीं देखा जो हर वक्त लोगों की भलाई के लिए है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह अनिल विज के एक छोटे से कार्यकर्ता है और मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ता उनके पास हैं लेकिन मैं अनिल विज के हनुमान के रूप में उनके लिए हर वक्त दुश्मन की लंका फूंकने के लिए तैयार रहता हूं। शांडिल्य ने कहा कि उनका एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दु तख्त हर मोर्चे पर अनिल विज के साथ खड़ा है।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Haryana , Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD