Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में मनाया पोषण पखवाड़ा का सातवां संस्करण

Central Bureau of Communication, CBC, Private Registered Troupes, PRT, Community-Based Management of Acute Malnutrition, CMAM, Poshan Pakhwada, CBC Chandigarh,Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2025

Last updated on: Apr 25, 2025, 13:07 IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), चंडीगढ़ ने जिला प्रशासन तथा समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 8 से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा के सातवें संस्करण का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम पंजाब के पांच जिलों—अमृतसर, पटियाला, एसएएस नगर, फरीदकोट और तरनतारन—तथा हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों—शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और किन्नौर—में आयोजित किए गए।

पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, लोकगीत और लोकनृत्य जैसी जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला देखने को मिली। पंजीकृत निजी सांस्कृतिक मंडलों (PRT) ने विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुतियाँ दीं और उचित पोषण आहार तथा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रभावी संदेश प्रसारित किए।

सांस्कृतिक गतिविधियों ने उचित पोषण, मोटापे की रोकथाम, मातृ देखभाल, और पोषण ट्रैकर ऐप जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित थे, जिसमें बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिनों पर विशेष बल दिया गया। इस वर्ष के अभियान की थीम "शुद्ध जल और स्वच्छता से स्वस्थ बचपन" तथा टैगलाइन "पूर्ण पोषण की शुरुआत, शुद्ध जल और स्वच्छता के साथ" सभी प्रस्तुतियों का केंद्र बिंदु रहीं।

नाटक मंडियों के कलाकारों ने स्वच्छ जल, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया तथा समुदाय से कुपोषण और बचपन के मोटापे से लड़ने के लिए, अच्छी आदतों को अपनाने का आह्वान किया। प्रस्तुतियों में समुदाय-आधारित तीव्र कुपोषण प्रबंधन (CMAM) तथा पोषण ट्रैकर ऐप की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया गया।

उपस्थित जनसमूह की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ व्यवहार परिवर्तन को प्रेरित करने में अत्यंत प्रभावी हैं। स्थानीय प्रशासन ने पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की।

पोषण पखवाड़ा अभियान के दौरान स्थानीय प्रशासन ने भी समुदाय में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के महत्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विविध गतिविधियाँ आयोजित कीं। सीबीसी चंडीगढ़ ने इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किया, जिससे ये संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी पोषण पखवाड़े की व्यापक रूप से साँझा किया।

पोषण पखवाड़ा पहल सामुदायिक भागीदारी, व्यवहार परिवर्तन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के माध्यम से कुपोषण के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण जन-आंदोलन बनकर उभरा है, जो एक स्वस्थ, पोषित भारत की दिशा में जन-संचालित प्रयास का प्रतीक है।

 

Tags: Central Bureau of Communication , CBC , Private Registered Troupes , PRT , Community Based Management of Acute Malnutrition , CMAM , Poshan Pakhwada , CBC Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD