Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

प्रेस क्लब मण्डी ने सुखविन्दर सिंह सुक्खू तथा नरेश चौहान से की भेंट

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Naresh Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 24, 2025, 13:37 IST

प्रेस क्लब मण्डी की नवगठित कार्यकारिणी ने क्लब के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू तथा उनके प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान से भंट की और उन्हें कार्यकारिणी की गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर तथा उनकी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकासात्मक कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में प्रेस की अहम भूमिका रहती है। 

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रेस के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध रहता है तथा उनकी प्रत्येक समस्याओं के हल के लिए सरकार हमेशा प्रयासरत रहती है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी मण्डी प्रेस क्लब को बधाई दी तथा कहा कि वह शीघ्र ही हर जिले का दौरा कर प्रेस के लोगों से मिलेंगे और उनसे संवाद स्थापित करेंगे। 

प्रेस क्ल्ब के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने क्लब की मांगों से मुख्यमंत्री अवगत करवाया तथा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की। इस अवसर पर सिराज कांग्रेस कमेटी के सचिव जगदीश रैडडी, क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी रूप उपाध्याय, देवेन्द्र मांटा, रजनीश हिमालयन, रूप लाल कौंडल, नरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Naresh Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD