Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दिया : संजय टंडन

भाजपा ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Sanjay Tandon, BJP Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 24, 2025, 11:59 IST

भाजपा सह प्रभाती संजय टंडन ने देव सदन, कुल्लू में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में सहभागिता दर्ज की। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने जीवनभर समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया। भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र की नींव है और वे आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा विभाजनकारी नीतियों पर काम किया है। कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दिया और समान नागरिक संहिता जैसे उपायों का लगातार विरोध किया- ये दोनों ही कदम डॉ. अंबेडकर के समानता और एकता के दृष्टिकोण के विपरीत हैं। कांग्रेस की नीतियाँ समाज को बांटने और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली रही हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास में लगातार डॉ. भीमराव अंबेडकर की अनदेखी और अपमान किया है। संविधान निर्माण और सामाजिक सुधार में उनके अमूल्य योगदान को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। उनके जीवनकाल में ही कांग्रेस नेताओं, विशेषकर जवाहरलाल नेहरू ने, उन्हें प्रमुख सरकारी भूमिकाओं और चुनावी प्रक्रियाओं से दूर रखने का प्रयास किया। 

इसके विपरीत, भाजपा ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए। इनमें पंचतीर्थ स्थलों की स्थापना, भीम ऐप की शुरुआत (डिजिटल भुगतान और आर्थिक समावेशन के लिए), और उनकी 125वीं जयंती का विश्व स्तर पर 120 देशों में आयोजन जैसे ऐतिहासिक प्रयास शामिल हैं।

इस अवसर पर विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन जी, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, सुरेंद्र शौरी, विधायक लोकिन्दर कुमार, जिला अध्यक्ष अमित सूद, नरोत्तम ठाकुर, गंगा सिंह, अखिलेश कपूर, दानविंदर सिंह, भीमसेन शर्मा, श्रीमती धनेश्वरी ठाकुर, राहुल सोलंकी, आदित्य विक्रम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पार्टीजन उपस्थित रहे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Sanjay Tandon , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD