Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गेहूं बेचने वाले किसानों को 48 घंटे से पहले हो रहा भुगतान

अब तक किसानों के खातों में 761 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके

Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 24, 2025, 09:27 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गेहूं की मंडीकरण के दौरान किसानों को फसल का तेजी से  भुगतान करने के निर्देशों के मद्देनजर फाजिल्का जिले में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए किसानों को फसल का भुगतान 48 घंटे से भी  पहले किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू आईएएस ने बताया कि गत शाम तक जिले के किसानों को 761.45 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। 

किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान करने के नियम के अनुसार 20 अप्रैल 2025 तक खरीदे गए गेहूं का भुगतान, जो 580 करोड़ रुपये का बनता था, कल शाम तक किया जाना था, लेकिन इसके विपरीत कल शाम तक 761.45 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान किया गया। यह तथ्य साबित करता है कि किसानों को 48 घंटे से पहले भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार लक्ष्य का 137 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है।

दूसरी ओर, उपायुक्त ने गेहूं की खरीद व उठान में और तेजी लाने के लिए मार्केट कमेटियों व खरीद एजेंसियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिला में बारदाने  की कोई कमी नहीं है तथा किसानों की फसलों की खरीद तेजी से की जा रही है तथा फसलों की जल्द से जल्द खरीद कर किसानों को राहत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार फसल की अच्छी पैदावार होने के कारण पिछले साल की तुलना में अधिक फसल आ रही है। 

उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटियों को मंडियों में पेयजल, छाया, रोशनी आदि की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

कल शाम तक जिला की मंडियों में 390125 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जबकि कुल आवक 405748 मीट्रिक टन है। इस सम्बन्ध में 96.15 प्रतिशत गेहूं की फसल की खरीद हो चुकी है तथा शेष फसल की भी सफाई होते ही खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन द्वारा 96,648 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 1,06902 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 1,06,502 मीट्रिक टन, पंजाब राज्य हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 55,073 मीट्रिक टन तथा निजी व्यापारियों द्वारा 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। 

अकेले कल ही जिले की मंडियों में एक दिन में 46,862 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इसी प्रकार लिफ्टिंग में भी तेजी लाई जा रही है तथा अकेले पिछले एक दिन में ही 25772 मीट्रिक टन लिफ्टिंग की गई है, जबकि डिप्टी कमिश्नर ने खरीद एजेंसियों को प्रतिदिन लिफ्टिंग में और तेजी लाने के लिए कहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी खरीद एजेंसियों और मार्केट कमेटियों को पाबंद किया गया है ताकि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक वंदना कांबोज, जिला मंडी अधिकारी सुलोध बिश्नोई सहित विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD