Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉल्फिन पी.जी. कॉलेज ने अपना सालाना समारोह 'सिम्फनी-2025' धूमधाम से मनाया

Dolphin PG College, Dr D P Lochan,  Er Vibhav Mittal, Dr Malkit Singh, Dr Manu, Chetna Mittal,Symphony 2025, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 22, 2025, 14:09 IST

डॉल्फिन पी. जी. कॉलेज ने अपना बहुप्रतीक्षित वार्षिक समारोह 'सिम्फनी-2025' बड़े उत्साह और हर्षोउल्लास के साथ मनाया । इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए जिसमें उत्सव, एकता और उपलब्धि की भावना समाहित थी।

समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर डा. डी.पी. लोचन, पूर्व डायरैक्टर जनरल हैल्थ सर्विसिज, हरियाणा शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में डॉल्फिन पी. जी. कॉलेज की तरफ से अकादमिक और सह-अकादमिक विकास की तरफ किए जा रहे प्रयत्नों की सराहना की। 

उन्होंने आधुनिक युग में होलिस्टिक शिक्षा की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने का संदेश देकर उनको अपनी सेहत और शिक्षा की तरफ ध्यान देने की अपील की।  उन्होंने छात्रों को भारत के भीतर अपने स्वास्थ्य और शिक्षा में निवेश करने, राष्ट्र के विकास में योगदान देने और प्रतिभा पलायन को रोकने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया।

“सिम्फनी-2025” का एक मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा, जिसमें मुख्य मेहमान डा. डी.पी. लोचन, के साथ मिलकर डॉल्फिन पी. जी. कॉलेज के वाइस चेयरमैन, इंजीनियर विभव मित्तल, डा. मलकीत सिंह (डीन अकैडमिकस), डा. मनु (प्रिंसपल) और श्रीमती चेतना मित्तल, प्रो-वाइस चांसलर ने शैक्षणिक वर्ष 2023 और 2024 के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इनामों में अकादमिकस, खेल और ओर सह - अकादमिक गतिविधियों को कवर किया गया।

डॉल्फिन पी. जी. कॉलेज के वाइस चेयरमैन, इंजीनियर विभव मित्तल ने कॉलेज के चेयरमैन डा. विनोद मित्तल और कॉलेज प्रबंधन की ओर से शिक्षण, गैर-शिक्षण और प्रशासनिक कर्मचारियों को उनकी समर्पित सेवा और संस्थान की निरंतर वृद्धि और सफलता में अमूल्य योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए।

सालाना समारोह की समाप्ति एकता, समर्पण और उत्कृष्टता की लगातार खोज के संदेश के साथ हुई। प्रबंधकों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और समारोह को कामयाब बनाने में स्टाफ और विद्यार्थियों के सांझे प्रयतनों की तह दिल से सराहना की। कार्यक्रम का समापन एकता, समर्पण और उत्कृष्टता की लगातार खोज के संदेश के साथ हुई, जिसमें कॉलेज के मूल मूल्यों की प्रतिध्वनि थी।

अंत में कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी गयी और ‘सिम्फनी 2025’ को एक शानदार सफलता बनाने में छात्रों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

 

 

Tags: Dolphin PG College , Dr D P Lochan , Er Vibhav Mittal , Dr Malkit Singh , Dr Manu , Chetna Mittal , Symphony 2025 , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD