Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

हरियाणा सरकार विद्यार्थियों को योग सिखाने के लिए स्कूलों में योग सहायक नियुक्त करेगी

Sudhir Rajpal, Additional Chief Secretary, AYUSH Department,Haryana Admin, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 14:52 IST

हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में योग सिखाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अब राज्य के पीएम श्री, मॉडल संस्कृति और क्लस्टर स्कूलों में 857 योग सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा योग व्यायामशालाओं के  जीर्णोद्धार करने के कार्य के लिए 8 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई। 

राज्य सरकार का राजकीय योग शिक्षा और स्वास्थ्य महाविद्यालय खोलने का भी प्रस्ताव है, इसके लिए भूमि नारायणगढ़ या आसपास के क्षेत्र में भूमि चिन्हित की जाएगी। हरियाणा आयोग के चेयरमैन व अन्य सदस्यों ने इस संबंध में आज बैठक से पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात की।

ये निर्णय आज यहाँ आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा योग आयोग की समीक्षा बैठक के दौरान  लिए गए। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य में एक अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र स्थापित किया जाएगा। 

उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के अधिकारियों को  भूमि की पहचान करने और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत विभाग को राज्य में निर्मित योग व्यायामशालाओं का जीर्णोद्धार करने और एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। 

प्रदेश में आयुष चिकित्सकों की योग दक्षता बढ़ाने के लिए सरकार उन्हें हरिद्वार स्थित पतंजलि योग केंद्र तथा पट्टी कल्याणा व पानीपत स्थित योग प्रशिक्षण केंद्र जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजेगी। बैठक में इस बात की जानकारी दी गई कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 75 दिन पूर्व प्रदेश के सभी जिलों में 4 दिवसीय योग शिविर (कार्यशालाएं) शुरू हो चुके हैं। 

इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 2025-26 में 1,000 नए योग व्यायामशालाओं के निर्माण की योजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें प्रारंभिक सुविधाएं स्कूलों से संचालित की जाएंगी। सभी जिला स्तरों पर शहरी स्थानीय निकायों की भूमि पर आयुष योग केंद्रों के निर्माण के संबंध में, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि यह कार्य अंबाला और सोनीपत में पहले ही किया जा चुका है और एचएसवीपी के अधीन पार्कों का उपयोग ऐसे केंद्रों की स्थापना के लिए किया जा सकता है। 

योग और प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय खोलने के प्रस्ताव के संबंध में, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों से चंडीगढ़ के सेक्टर 23 में राजकीय योग शिक्षा और स्वास्थ्य महाविद्यालय के मॉडल का अध्ययन करने को कहा। बैठक में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि 21 जून को पड़ने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 25 दिन पूर्व आयोग द्वारा  27 मई 2025 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2000 आयुष योग सहायक, आयुष विभाग के अधिकारी तथा योग संस्थाओं के प्रतिनिधि सूर्य नमस्कार अभियान में भाग लेंगे। 

सूर्य नमस्कार अभियान-2025 के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले विभागों/संस्थाओं/खिलाड़ियों को 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संबंधित जिला अथवा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा प्रणाली में योग को एकीकृत करने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की क्षमता निर्माण बढ़ाया जाए। 

उन्होंने योग के लिए एक मॉडल पाठ्यक्रम बनाने का आग्रह किया, जिसे पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए सभी विश्वविद्यालयों के साथ साझा किया जाएगा। बैठक में हरियाणा खेल विभाग की खेल नीति-2015 में योग जैसे गैर ओलम्पिक खेलों को शामिल करने तथा योगासन खेल के खिलाड़ियों को अन्य प्रतिष्ठित खेलों की तरह ग्रेडेशन, नकद पुरस्कार, छात्रवृत्ति आदि लाभ प्रदान करने पर भी चर्चा की गई। 

इस अवसर पर आयुष महानिदेशक श्री संजीव वर्मा, हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. रोशन लाल, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sudhir Rajpal , Additional Chief Secretary , AYUSH Department , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD