Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब शिक्षा क्रांति : सरकारी स्कूलों में बदलाव हो रहा है : डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर

विभिन्न विद्यालयों के विकास कार्यों का लोकार्पण

Dr Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 16 Apr 2025

Last updated on: Apr 17, 2025, 14:27 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में राज्य सरकार सरकारी स्कूलों की नुहार बदलकर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है, जिसके चलते सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा मिलेगी। यह बातें विधायक डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने आज सरकारी एलीमेंट्री स्कूल भगतांवाला में ‘‘पंजाब शिक्षा क्रांति’’ के मद्देनजर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. निज्जर ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के नौजवान लड़के-लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार और रोजगार के योग्य बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘शिक्षा क्रांति से बदल रहा पंजाब’’ अभियान के तहत पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है। 

उन्होंने कहा कि आज हमारे सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और बड़ी संख्या में बच्चे निजी स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं। डॉ. निज्जर ने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों से जोड़ने के लिए पंजाब में खेल स्पर्धाएं आयोजित की हैं।

विधायक डॉ. निज्जर ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगतांवाला में 9 लाख 55 हजार.  रुपये की लागत से बनने वाले नए कमरे का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास कर रही है, जिसके तहत गांवों/शहरों में युवाओं के लिए खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि पंजाब के युवा नशे जैसी बुरी बुराई से दूर रह सकें।

इस अवसर पर स्कूल प्रमुख श्री हरमिंदर सिंह, स्कूल का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी व उनके अभिभावक, ग्राम पंचायतें व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dr Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD