Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोहों के प्रबंधों की निगरानी करेगा

शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे सिलसिलेवार समारोह, गुरु साहिब जी की चरण छोह ऐतिहासिक स्थानों का व्यापक विकास होगा

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Tarunpreet Singh Sond
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2025

Last updated on: Apr 17, 2025, 09:17 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धा और सम्मान के रूप में आयोजित होने वाले समारोहों को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधों की निगरानी करेगा। इस संबंध में निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर हुई बैठक के दौरान लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर जी ने धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा और मानवीय तथा धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि गुरु जी का अद्वितीय बलिदान मानवता के इतिहास में अनुपम और बेमिसाल है, जिन्होंने अत्याचार और दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सिखों के नौवें गुरु ने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने के लिए सिलसिलेवार समारोह आयोजित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सिलसिलेवार समारोह आयोजित किए जाएंगे और गुरु साहिब जी की चरण छोह स्थानों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जाएगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, लोक निर्माण विभाग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्रियों के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह (जी.ओ.एम.) इन समारोहों के सभी प्रबंधों की निगरानी करेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों के समूह के अलावा, मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक कार्यकारी समिति दैनिक आधार पर स्मारक समारोहों की निगरानी करेगी। 

उन्होंने कहा कि खेल, उच्च शिक्षा, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और अन्य संबंधित विभाग इस समारोह को बड़े पैमाने पर मनाने के लिए सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, किताबों के प्रकाशन सहित विभिन्न प्रयासों में सक्रिय योगदान देंगे।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रूपनगर, मानसा, बठिंडा, पटियाला, जालंधर, संगरूर, एस.बी.एस. नगर, तरनतारन, श्री फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, श्री मुक्तसर साहिब, अमृतसर, एस.ए.एस. नगर और अन्य जिलों में गुरु साहिब जी की चरण छोह 63 स्थानों पर बुनियादी ढांचे के विकास को बड़ा प्रोत्साहन दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐतिहासिक महत्व वाले इन पवित्र स्थानों का सर्वांगीण विकास करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने मोहाली में कन्वेंशन सेंटर की स्थापना, श्री आनंदपुर साहिब में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने, बाबा बकाला (अमृतसर) में गुरु साहिब जी के नाम पर डिग्री कॉलेज स्थापित करने और गुरु तेग बहादर जी के लिए स्मारक डाक टिकट जारी करने की अपील पहले ही भारत सरकार से की है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Tarunpreet Singh Sond

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD