Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Solan, Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 12:31 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन के कला केंद्र में सामाजिक दलित पीड़ित उत्थान संस्थान द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर की जयंती राष्ट्र के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। 

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक दस्तावेज के माध्यम से न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि सब कुछ बदल सकता है, लेकिन भारतीय संविधान की प्रस्तावना अपरिवर्तित रहेगी।

श्री शुक्ल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संदेश प्रत्येक समुदाय या वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जो गरीबों और दलितों के अधिकारों और उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहे। शिक्षा, संघर्ष और एकता के लिए उनका आह्वान आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर ही हम संघर्ष के लिए तैयार हो सकते हैं और संघर्ष से ही समाज में बदलाव आ सकता है। राज्यपाल ने कहा कि अपने शुरुआती जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करने और संविधान का मसौदा तैयार करने के बाद भी डॉ. अंबेडकर को लगातार प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। 

हालांकि, उनकी दृढ़ता ने उन्हें संसद तक पहुंचाया और सामाजिक न्याय के मसीहा के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज किया। डॉ. अंबेडकर के विचारों की सार्वभौमिकता पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर दो महान व्यक्त्वि हैं जिनके विचारों का अध्ययन और सम्मान न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में किया जाता है।

श्री शुक्ल ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लोगों से हिमाचल को सुंदर और नशामुक्त राज्य बनाने का आग्रह किया। उन्होंने महिलाओं से मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करने की अपील की ताकि जमीनी स्तर पर नशे की मांग को शून्य किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि अगर हम वास्तव में भारतीय संविधान और डॉ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान करना चाहते हैं, तो हमें नशामुक्ति के लिए खुद को प्रतिबद्ध करना होगा। राज्यपाल ने बाबा साहेब से जुड़े पांच तीर्थ स्थलों ‘पंचतीर्थ’ का विकास कर डॉ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। 

इससे उनकी स्मृति को संरक्षित किया जा सकेगा और भावी पीढ़ियां भी प्रेरित होंगी। राज्यपाल ने समाज के लिए अनुकरणीय सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने भी अपने विचार रखे। 

उन्होंने भारतीय संविधान में प्रतिबिंबित डॉ. अंबेडकर के ज्ञान, शोध और अनुभव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के दृष्टिकोण को अपनाकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने दलित अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया।

पूर्व मंत्री राजीव सैजल ने भी समारोह को संबोधित किया। इससे पूर्व, सामाजिक दलित पीड़ित उत्थान संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने राज्यपाल का स्वागत और सम्मान किया। नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Solan , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD