Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राजौरी दिवस: मनोज सिन्हा ने 1948 की आजादी के वीरों को किया सम्मानित

राजौरी दिवस भारतीय सेना की अजेय शक्ति का प्रतीक है और यह हमें याद दिलाता है कि हम अपनी एकता और सांस्कृतिक प्रवाह को कभी खंडित नहीं होने देंगे : मनोज सिन्हा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Rajouri Day, Indian Army
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजौरी , 13 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 14:35 IST

“राजौरी दिवस“ के अवसर पर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारतीय सेना और नागरिक वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने 1948 में इस दिन राजौरी की मुक्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। राजौरी में एक स्मरणोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते हुए, उपराज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ उत्तरी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा जीओसी व्हाइट नाइट कोर, सेना के दिग्गजों, जनप्रतिनिधियों और सुरक्षा बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी बहादुर सैनिकों और नागरिकों के बलिदान का सम्मान किया।

 उपराज्यपाल ने कहा, “हमारे सैनिकों के अदम्य साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम के लिए उनके सर्वोच्च साहस और वीरता को हमेशा याद किया जाएगा। सैनिकों की कर्तव्य के प्रति अनुकरणीय निष्ठा और आत्म-बलिदान ने अतीत में हमेशा हमारी रक्षा की है और राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी। राष्ट्र उनके अमूल्य बलिदानों के लिए वास्तविक नायकों का कृतज्ञ है।“ 

उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और उन सभी बहादुर नागरिकों और सैनिकों की साहस की विरासत, जो राजौरी की धरती पर अंकित है, पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। “राजौरी की यह धरती हमारे बहादुरों के मन के संकल्प और उनके कार्यों की पूर्णता की गवाह है।’’

उन्होंने कहा कि यह उन सभी वीरों के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का भी अवसर है, जिन्होंने नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आज का अवसर नई पीढ़ी के युवाओं के मन में उन वीरों के मूल्यों को स्थापित करने का भी है, जिन्होंने राजौरी में आए संकट का बहादुरी से सामना किया। 

उपराज्यपाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि राजौरी दिवस भारतीय सेना की अजेय शक्ति का प्रतीक है और यह हमें याद दिलाता है कि हम अपनी एकता और सांस्कृतिक प्रवाह को कभी भी खंडित नहीं होने देंगे। गुरु गोबिंद सिंह जी ने आज ही के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। उनकी अमर शिक्षाएं हमारे वीर सैनिकों का निरंतर मार्गदर्शन कर रही हैं।

उपराज्यपाल ने कहा, “उनके दर्शन और मूल्य भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को आकार देते हैं और उन्हें त्याग, समर्पण, वीरता और बलिदान के लिए प्रेरित करते हैं।“ उपराज्यपाल ने समाज के सभी वर्गों से शांति और विकास को बाधित करने की कोशिश करने वाले तत्वों की पहचान करने और उन्हें अलग-थलग करने का भी आह्वान किया। 

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए, उपराज्यपाल ने समाज के सभी वर्गों से विभाजनकारी ताकतों की पहचान करने और उन्हें अलग-थलग करने और आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया। “आज हमें और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

उपराज्यपाल ने कहा ’’दुश्मन लगातार आतंकवादियों को भेजकर हमारी शांति को भंग करने की कोशिश कर रहा है। भारतीय सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस को जनता के साथ मिलकर आतंकवादियों और उनके समर्थकों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

हमारी सामूहिक ताकत आतंकवाद और दुश्मन के खतरों को सफलतापूर्वक बेअसर कर देगी और शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।“इस अवसर पर राजौरी की मुक्ति के 77 गौरवशाली वर्षों की याद में एक विशेष डाक कवर जारी किया गया। विभिन्न थीमों पर आधारित प्रभावशाली मोटरसाइकिल कलाबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की वीरता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला विकास परिषद राजौरी चैधरी नसीम लियाकत, इफ्तखार अहमद, ठाकुर रणधीर सिंह तथा विधान सभा सदस्य चैधरी जावेद इकबाल, उपायुक्त राजौरी अभिषेक शर्मा, शहीदों के परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में लोग भी उपस्थित थे और उन्होंने राजौरी के वीरों को श्रद्धांजलि दी।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Rajouri Day , Indian Army

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD