Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 26 कैडेटों का एन.डी.ए. के लिए चयन

10 कैडेटों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप-100 में हासिल किया स्थान

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, Sahibzada Ajit Singh Nagar, National Defence Academy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 12 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 11:38 IST

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 26 और कैडेटों ने जून 2025 से आरंभ होने वाले नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.)-154 कोर्स हेतु यूपीएससी ऑल इंडिया मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। पटियाला से कैडेट आर्यन सोफत ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 9वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि संस्थान के 10 कैडेटों ने टॉप-100 में स्थान पाया है।उल्लेखनीय है कि संस्थान के 34 कैडेटों ने एन.डी.ए.-154 कोर्स की लिखित परीक्षा पास की थी, जिनमें से 26 कैडेटों ने एस.एस.बी. भी सफलतापूर्वक पास कर लिया है। अब ये कैडेट अपने जॉइनिंग लेटर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

आर्यन सोफत के अतिरिक्त, मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले अन्य 25 कैडेटों में अनहद सिंह खातूमरिया, मोहनप्रीत सिंह, अरमानवीर सिंह अधी, भास्कर जैन, मनजोत सिंह, निमित सोनी, हरकंवल सिंह, उदयबीर सिंह नंदा, प्रजवीर सिंह, अदित्या मिश्रा, रणबीर सिंह, ईश्मीत सिंह, ईशान शर्मा, समरवीर सिंह हीर, बलराज सिंह हीरा, अभय प्रताप सिंह ढिल्लों, भुवन धीमान, हरमनप्रीत सिंह, साहिब सिंह ढालीवाल, दिवांशु संधू (सभी 13वें कोर्स से) और भाविक कांसल, गुरवंशबीर सिंह, ओजस गैंत, शिवेन तायल और गगनदीप सिंह (सभी 12वें कोर्स से) शामिल हैं।कैडेटों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ये कैडेट पंजाब का गौरव हैं। उन्होंने कैडेटों को उनके प्रशिक्षण और करियर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

श्री अरोड़ा ने कैडेट गुंजोत सिंह (संस्थान के 7वें कोर्स से) और कैडेट आर्यन दत्त (8वें कोर्स से) को शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) 64वें कोर्स के लिए चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी (ओ.टी.ए.) में चयनित होने पर भी बधाई दी। कैडेट गुंजोत पटियाला जिले से संबंधित हैं और उनके पिता थापर यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं, जबकि कैडेट आर्यन दत्त एस.ए.एस. नगर जिले से हैं और उनके पिता भारतीय नौसेना में कमांडर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वी.एस.एम., ने कहा कि जून 2025 में शुरू होने वाले एन.डी.ए.-154 कोर्स में संस्थान के सर्वाधिक कैडेट चयनित हुए हैं। संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक कुल 255 कैडेट विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकैडमियों में शामिल हुए हैं और संस्थान के 170 कैडेट रक्षा सेवाओं में कमीशंड अफसर बन चुके हैं।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Sahibzada Ajit Singh Nagar , National Defence Academy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD