Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

द्रौपदी मुर्मू ने ब्रातिस्लावा में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भारत-स्लोवाकिया के मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला

नई दिल्ली रवाना होने से पहले भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Dhaval Patel, Nimuben Jayantibhai Bambhaniya, Sandhya Ray
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रातिस्लावा , 11 Apr 2025

Last updated on: Apr 12, 2025, 12:58 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में कल (10 अप्रैल, 2025) भारत के राजदूत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया तथा सांसद श्री धवल पटेल और श्रीमती संध्या रे भी मौजूद थे।

उत्साह से भरे भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और स्लोवाकिया के बीच संबंध परस्पर सम्मान और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और स्लोवाकिया के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों में लगातार प्रगाढ़ता आई है।

राष्ट्रपति ने उपस्थित लोगों को स्लोवाकिया के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष के साथ अपनी लाभप्रद बैठकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इनमें विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तारित करने के उपायों पर चर्चा हुई। 

उन्होंने भारतीय समुदाय से कहा कि बातचीत में स्लोवाक नेताओं ने वहां रह रहे भारतीयों की कड़ी मेहनत और स्लोवाकिया के विकास और प्रगति में उनके बहुमूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने भारत और स्लोवाकिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और आपसी समझ को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भारत के स्लोवाक मित्रों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भारत की विरासत और परंपराएं स्लोवाकिया के लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि स्लोवाकिया में योग और आयुर्वेद से लेकर भारतीय व्यंजनों तक की लोकप्रियता और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते संबंधों के प्रमाण हैं। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उपनिषदों का स्लोवाक भाषा में अनुवाद स्लोवाकिया के लोगों को भारत की प्राचीन शिक्षाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। राष्ट्रपति ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले आज सुबह भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भी बातचीत की।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Dhaval Patel , Nimuben Jayantibhai Bambhaniya , Sandhya Ray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD