Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद : जय राम ठाकुर

विमल नेगी के मौत की जांच में आरोपित किसकी शह पर पूछताछ से करते रहे किनारा

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh,Suresh Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Apr 2025

Last updated on: Apr 09, 2025, 11:32 IST

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद हो गई है। जनता पर महंगाई का बोझ लादने के नाम पर सरकार जिस तरह के तर्क दे रही है वह और भी हास्यास्पद है। बसों का किराया₹5 से बढ़ाकर ₹10 करने के पीछे सरकार तर्क देती है की छुट्टे की समस्या की वजह से यह फैसला लिया गया है। 

अब अस्पतालों में इलाज करने के लिए पर्ची के नाम पर ₹10  की फीस को जायज ठहराने के लिए सरकार कह रही है कि लोग अपनी पर्ची खो देते हैं इसलिए₹10 का शुल्क लगाया गया है जिससे वह पर्चियां न खोएं। अपनी हर नाकामी को अजीबो गरीब तर्क देकर जायज़ ठहरने किया सिलसिला कब रुकेगा? आने वाले दिनों में सरकार अब योजना बना रही है कि किसी भी मरीज को 1 साल में एक बार ही नि:शुल्क जांच की जाएगी। 

इसके अलावा ओपीडी के पेशेंट को भी नि:शुल्क जांच के दायरे से बाहर रखने की  तैयारी सरकार कर रही है। अपने इस कृत्य को जायज़ ठहराने के लिए भी सरकार  कोई भी तर्क दे सकती है। आज प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की जो हालात है वह किसी से छिपी नहीं है। सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर झूठ बोलकर ही हर दिन प्रदेश के लोगों को बरगला रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विमल नेगी जी की संदिग्ध मृत्यु के मामले में चल रही पुलिस की कार्रवाई पर चौतरफा सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। परिजनों द्वारा सरकार की जांच पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई जांच के लिए कैंडल मार्च निकालना पड़ रहा है। एक आरोपित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई।  नेगी जी के परिजनों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट में आरोपित की जमानत के विरुद्ध सरकार की तरफ से कोई वकील प्रस्तुत ही नहीं हुआ। 

कल तक के समाचारों के अनुसार आरोपित आईएएस अधिकारी पुलिस द्वारा को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर जांच में सहयोग देने के लिए शामिल होने ही नहीं पहुंचे थे। पूरी जांच प्रक्रिया का इस प्रकार से मजाक बनाया जा रहा है। यह सब किसकी शह पर हो रहा है। क्या संपूर्ण जांच प्रक्रिया का इसी तरह से माखौल उड़ाने के लिए ही सरकार मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंप रही है। सीबीआई जांच की मांग को अनसुना करने के पीछे क्या कारण है? प्रदेश के लोगों को यह जानने का हक है और मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए।

दिल्ली में आयोजित 'अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष

जयराम ठाकुर दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के भूमिका अविस्मरणीय है। कांग्रेस ने बाबा साहब की योगदान को कभी उतना महत्व नहीं दिया जिसके वह हकदार थे। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब का अपमान किया और अपने परिवारवाद की राजनीति को प्रश्रय दिया। बाबा साहब से जुड़े स्मारकों के निर्माण का कार्य भी तभी संभव हो पाया जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD