Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

पंजाब शिक्षा क्रांति: अमन अरोड़ा द्वारा सुनाम के छह सरकारी स्कूलों में 2.51 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के लिए रचनात्मक माहौल तैयार किया - अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Sikhya Kranti, Sangrur, Sunam Udham Singh Wala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 08, 2025, 11:51 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में सर्वाेत्तम बुनियादी ढांचा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता के तहत पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रगटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज शिक्षा क्रांति के तहत विधान सभा हलका सुनाम ऊधम सिंह वाला के 6 सरकारी स्कूलों में 2.51 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए किया।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों को और भी बेहतर बनाने के लिए पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम का आरंभ किया है जिसके तहत स्कूलों में हर सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब के इन दोनों क्षेत्रों, शिक्षा और स्वास्थ्य को पूरी तरह अनदेखा रखा, पर मान सरकार ने इन्हें विकास का मुख्य केंद्र बनाया और यही कारण है कि पंजाब के सरकारी स्कूल आज शिक्षा प्रणाली और सुविधाओं के स्तर पर प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 9000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है और ऐसा इस कारण संभव हुआ क्योंकि मान सरकार द्वारा पंजाब के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के साथ एक नए पंजाब की रचना की जा रही है जहाँ पढ़ाई के लिए उत्तम माहौल, अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली, स्कूल के अध्यापकों की पढ़ाने की शैली में सुधार के लिए विदेशों के शैक्षणिक दौरे, वाई-फाई सुविधा, स्कूलों के चारों ओर चारदीवारी, सुरक्षा गार्ड, नए क्लास रूम का निर्माण, विद्यार्थियों के लिए साफ-सुथरे टॉयलेट, खेल मैदान, पीने का साफ पानी, अध्यापकों की नियमित भर्ती और प्रत्येक आवश्यकता को पूरा करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदान किए गए सर्वाेत्तम शैक्षणिक माहौल के कारण ही पंजाब के सरकारी स्कूलों के 189 विद्यार्थियों ने जेईई की परीक्षा पास करके नाम कमाया है जिसमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदरुखां का होनहार विद्यार्थी रौशन कुमार भी शामिल है।कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल बदरुखां में 1.98 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले विकास प्रोजेक्ट जैसे विज्ञान प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, फिजिक्स लैब, बायो लैब, कंप्यूटर लैब, रिसोर्स रूम की शुरुआत करवाई। 

इसके उपरांत उन्होंने सरकारी हाई स्कूल तकिपुर में 9.55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए क्लास रूम और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल रत्तोके में 9.55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए क्लास रूम की नींव रखी। इसके अलावा सरकारी प्राइमरी स्कूल साहोके और सरकारी प्राइमरी स्कूल ढडरियां में 9.55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए कमरे की नींव रखी। 

इस के अलावा सरकारी प्राइमरी स्कूल तोगावाल में 9.55 लाख की लागत से तैयार होने वाले कमरे की नींव रखने के साथ-साथ 15 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई स्कूल की चारदीवारी का उद्घाटन भी किया।कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों के माता-पिताओं और शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जाए ताकि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा आरंभ किए गए युद्ध नशों विरूद्ध अभियान के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। 

उन्होंने यह भी कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों की तुलना में हर दृष्टि से बेहतर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय का साथी बनाने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है क्योंकि बच्चों और युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने और सुरक्षित बनाने के लिए शिक्षा ही एक महत्वपूर्ण योगदान डाल सकती है।इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के इंचार्ज, प्रबंधकीय कमेटियों और ग्राम पंचायतों द्वारा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषी को सम्मानित भी किया गया।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Sikhya Kranti , Sangrur , Sunam Udham Singh Wala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD