Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कजहेड़ी में संजय टंडन ने किया जन औषधि केंद्र का उद्घाटन

काझेड़ी में जन औषधि केंद्र खुला , संजय टंडन ने किया उद्घाटन

Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 12:03 IST

देश के लोगों को सस्ती दवाओं को उपलब्ध करवाने वाली प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत खोले जा रहे जन औषधि केंद्रों की श्रृंखला में आज चंडीगढ़ के गाँव कजेहड़ी में भी एक केंद्र को खोला गया जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं  हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने किया | 

इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के मेडिकल प्रकोष्ठ के  संयोजक प्रिन्स बन्धूला,ज़िला अध्यक्ष खुशविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश, गोपाल शुक्ला, ललित कुमार, प्रीति, तेजविंदर सिंह हुंदल, भजन सिंह, सुरजीत सिंह, संजीव, सतपाल वर्मा एवं कजहेड़ी के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस मौके पर उपस्थित सभी स्थानीय  लोगों को जन औषधि केंद्र के खोले जाने की बधाई प्रदान करते हुए कहा कि  

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से देश के लाखों  गरीबों, मध्यमवर्गीय परिवारों एवं आम जनमानस के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इसके परिणाम स्वरूप इस परियोजना के माध्यम से देशभर में हजारों केंद्र खोले जा रहे हैं, जो गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन जन औषधि केंद्रों पर मोदी सरकार ने न केवल रोजमर्रा की दवाओं को सस्ती कीमतों पर उपलब्ध करवाया बल्कि बाजार में ऑपरेशन के दौरान मिलने वाले महंगे सामान को भी अब इन केंद्रों के माध्यम से लोगों को सस्ते दामों में उपलब्ध करवाने की पहल की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी इस योजना से देश के सभी लोगों को इस से सीधा सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है जो कि एक सराहनीय कदम है और इसके लिए हम सभी देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं |

उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  उनकी सरकार की ये सार्थक सोच का परिणाम है कि आज वरिष्ठ नागरिकों के साथ साथ साथ गरीबों के स्वास्थय के लिए हमारे देश में पांच लाख तक निःशुल्क उपचार हेतु प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की भी शुरुआत हो चुकी है | देश में मोदी सरकार ने सभी लोगों के चहुँ मुखी विकास के लिए विभिन्न विकास की योजनाओं को शुरू किया और सभी लोगों को उस से फायदा प्राप्त हो रहा है |

 

Tags: Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD