Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स वृद्धि का भाजपा ने किया कड़ा विरोध

तत्काल वापसी की मांग

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Harpreet Kaur Babla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Apr 2025

Last updated on: Apr 03, 2025, 13:17 IST

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स में की गई बढ़ोतरी को लेकर आज एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महापौर हरप्रीत कौर बबला ने की, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बबला, और सभी भाजपा पार्षद उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान भाजपा पार्षदों ने सर्वसम्मति से इस अन्यायपूर्ण टैक्स वृद्धि का विरोध किया और इसे जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाला फैसला करार दिया। पार्षदों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय हाउस की मंजूरी के बिना लिया गया है, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के खिलाफ है।

प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा

“हम इस अव्यवहारिक और बिना किसी समुचित परामर्श के लागू किए गए कर वृद्धि का कड़ा विरोध करते हैं। यह फैसला आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डालने वाला है और भाजपा इसकी तत्काल वापसी की मांग करती है।”

महापौर हरप्रीत कौर बबला ने कहा

“भाजपा हमेशा चंडीगढ़ की जनता के साथ खड़ी रही है और हम इस फैसले के खिलाफ हरसंभव कदम उठाएंगे। नगर निगम और प्रशासन को जनता पर कर का बोझ डालने के बजाय खर्चों में कटौती और कार्यकुशलता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।”

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भाजपा पार्षद इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे और यदि आवश्यक हुआ तो जनता के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। भाजपा चंडीगढ़ की जनता के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Harpreet Kaur Babla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD