Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भारतीय नौसेना ने कोलकाता में 5वां स्वदेशी निर्मित 25T बोलार्ड पुल टग 'ओजस' लॉन्च किया

Military, Navy, Indian Navy, Titagarh Rail Systems Limited, TRSL, Ojas, Ojas Tug, 25T Bollard Pull, Kolkata
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 02 Apr 2025

Last updated on: Apr 02, 2025, 18:52 IST

पांचवें 25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग ओजस की लॉन्चिंग 31 मार्च, 2025 को मेसर्स टीआरएसएल, कोलकाता में की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी, कोलकाता के अध्यक्ष कमोडोर संजय कुमार थे। ये टग 12 नवंबर, 2021 को मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल), कोलकाता के साथ संपन्न छह (06) 25टी बीपी टग के निर्माण के अनुबंध का एक हिस्सा हैं। 

ये टग स्वदेशी रूप से डिजाइन किये गए हैं और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमन के अनुसार बनाये गए हैं। शिपयार्ड ने इनमें से चार टग को सफलतापूर्वक नौसेना को सौंप दिया था, जिनका उपयोग नौसेना द्वारा नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को बर्थिंग, अन-बर्थिंग और सीमित जल क्षेत्रों में मनूवरिंग के दौरान सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है।

ये टग जहाजों को किनारे या लंगर में आग बुझाने में भी सहायता प्रदान करेंगे और सीमित खोज और बचाव अभियान संचालित करने की क्षमता भी रखेंगे। ये टग भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहलों के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Titagarh Rail Systems Limited , TRSL , Ojas , Ojas Tug , 25T Bollard Pull , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD