Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब की शांति को विदेशी ताकतों से खतरा : तरूण चुग

मान सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम: चुग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 01 Apr 2025

Last updated on: Apr 02, 2025, 09:21 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने आज पंजाब में विदेशी समर्थित राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा सामाजिक सद्भाव और शांति को भंग करने की कोशिशों की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि भगवंत मान सरकार इन तत्वों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है।

पटियाला स्थित प्रसिद्ध माता काली मंदिर में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत में चुग ने कहा कि पंजाब की संस्कृति और इतिहास सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की रही है, लेकिन कुछ विदेशी ताकतें लगातार प्रदेश में सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने और सामाजिक विभाजन पैदा करने की साजिशें रच रही हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार से आग्रह किया कि वह ऐसे विघटनकारी तत्वों पर कड़ी नजर रखे।

चुग ने कहा कि ये ताकतें हिंदू और सिख समुदायों के बीच झूठा और भ्रामक नैरेटिव फैलाकर सामाजिक तनाव भड़काने की कोशिश कर रही हैं। भगवंत मान सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए चुग ने कहा कि राज्य के हर प्रशासनिक क्षेत्र में दिल्ली के आप नेताओं को जबरन समायोजित करने की योजना चल रही है। धार्मिक संस्थाओं में भी ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे पंजाब में कोई स्थानीय नेतृत्व है ही नहीं।

उन्होंने दिल्ली के आप नेता विभव कुमार को लेकर भी कड़ा ऐतराज़ जताया, जो कि आप की ही एक वरिष्ठ महिला नेत्री और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में जमानत पर हैं, लेकिन उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव के तौर पर तैनात कर दिया गया है। 

चुग ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि अरविंद केजरीवाल ऐसे नेताओं को इनाम दे रहे हैं जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते, और भगवंत मान उनके इन फैसलों के आगे महज़ एक कठपुतली बनकर रह गए हैं। तरूण चुग ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे फैसले राज्य के अधिकारियों और जनता के बीच गलत संदेश भेजते हैं और पंजाब के प्रशासनिक ढांचे को नुकसान पहुंचाते हैं।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Dr Subhash Sharma , Parneet Kaur , Preneet Kaur , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD