Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अर्जुन राम मेघवाल ने चंडीगढ़ के वकीलों को संबोधित किया

भाजपा नेतृत्व में पारदर्शी न्यायपालिका और त्वरित न्याय का संकल्प

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Law and Justice, Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Mar 2025

Last updated on: Mar 29, 2025, 17:50 IST

आज भाजपा कार्यालय में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बड़ी संख्या में चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण संबोधन दिया। इस अवसर पर मंत्री ने भारतीय न्याय प्रणाली और सुशासन के महत्व पर अपने विचार रखे और भाजपा सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “भाजपा सरकार न्याय प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अधिवक्ता समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी भूमिका देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि हर नागरिक को त्वरित न्याय मिल सके।”

कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी से हम न्याय व्यवस्था को और बेहतर बना सकते हैं।”

इस अवसर पर चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कोर बबला भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सरकार की न्यायिक सुधारों की दिशा में की जा रही पहल की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Law and Justice , Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD