हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज विधानसभा बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर अपने जवाब में सदन को अवगत करवाया कि राज्य में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 14,925 सरकारी स्कूल संचालित हैं। मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों / शैक्षणिक संस्थानों की जमीन पर व्यापारिक एवं औद्योगिक इकाइयां इत्यादि लगाने या व्यापार के लिए देने बारे कोई प्रस्ताव विभाग के विचाराधीन नहीं है।