Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में चौथा 25टी बोलार्ड पुल टग युवान शामिल किया

Military, Navy, Indian Navy, Naval Dockyard, Visakhapatnam, Tug Yuvan, Titagarh Rail Systems Limited, TRSL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 26 Mar 2025

Last updated on: Mar 27, 2025, 13:59 IST

चौथे 25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग युवान का प्रवेश समारोह 26 मार्च, 2025 को नौसेना डॉकयार्ड (विशाखापत्तनम) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (रीफिट) कमोडोर राजीव जॉन की उपस्थित थे। ये टग नौकाएं 12 नवंबर 2021 को मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल), कोलकाता के साथ संपन्न हुए छह (06) 25टी बीपी टग के निर्माण के अनुबंध का एक हिस्सा हैं। 

इन टग नौकाओं को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के प्रासंगिक नौसेना नियमों तथा विनियमन के अनुसार निर्मित किया गया है। शिपयार्ड ने इनमें से तीन टगों ki सफलतापूर्वक सुपुर्दगी की है, जिनका उपयोग भारतीय नौसेना द्वारा सीमित जल में बर्थिंग, अन-बर्थिंग और युद्धाभ्यास के दौरान नौसेना के जहाजों तथा पनडुब्बियों को सहायता प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। 

ये टग युद्धपोतों को जहाज के किनारे या लंगरगाह पर अग्नि-शमन सहायता भी प्रदान करेंगे और इनमें सीमित खोज व बचाव (एसएआर) ऑपरेशन करने की क्षमता भी है। ये टग नौकाएं भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Naval Dockyard , Visakhapatnam , Tug Yuvan , Titagarh Rail Systems Limited , TRSL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD