Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

20000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ऑडिट इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Patiala Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 25 Mar 2025

Last updated on: Mar 26, 2025, 11:18 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान पटियाला के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर, लोकल फंड ऑडिट के दफ्तर में तैनात ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल को 20000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में संगरूर जिले के मूनक ब्लॉक के बी.डी.पी.ओ. दफ्तर में तैनात आरोपी पृथ्वी सिंह (पंचायत सचिव) को पहले ही उपर्युक्त ऑडिट इंस्पेक्टर के नाम पर 20000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दविंदर बांसल को मूनक के गांव महां सिंह वाला के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क करके आरोप लगाया कि उक्त पंचायत सचिव ने अपनी पिछली तैनाती के दौरान पंचायत के विकास कार्यों का ऑडिट करने के बदले 20000 रुपये रिश्वत मांगी थी। 

शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत सचिव ने उसे बताया कि रिश्वत की यह राशि आगे ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल के साथ साझा की जानी है। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पंचायत सचिव को पहले ही दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया था और दूसरा सह-आरोपी ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD