Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तांदी संगम घाट के समीप दो दिवसीय स्नो फेस्टिवल का राहुल कुमार ने किया आगाज

कहा, स्नो फेस्टिवल का मुख्य ध्येय महिला सशक्तिकरण को समर्पित

Rahul Kumar,DC Lahaul  Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 22 Mar 2025

Last updated on: Mar 22, 2025, 19:10 IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में स्नो फेस्टिवल के द्वितीय चरण का आगाज तांदी संगम  घाट पर पेट्रोल पंप के पास आयोजित किया गया। तांदी संगम घाट के दो दिवसीय स्नो फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर  उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत  की। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक इलमा अफरोज भी विशेष तौर पर मौजूद रही।

उपायुक्त  राहुल कुमार ने अपने संबोधन में  कहा कि स्नो फेस्टिवल का मुख्य ध्येय महिला सशक्तिकरण को समर्पित है और जिला के पर्यटन स्थलों को उजागर कर पर्यटन क्षेत्र को और मजबूती प्रदान कर इसकी क्षमता को बढ़ाना है और स्वरोजगार के अधिक से अधिक साधन सृजित करना है तथा साथ-साथ में यहां की समृद्ध शैली संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के प्रति भी कृत संकल्पित है जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे 

उन्होंने बताया कि स्नो फेस्टिवल का विभिन्न स्थलों पर आयोजन करने का एक ही मकसद है कि पूरे जिला के रमणीक स्थलों का पर्यटक दीदार कर सके और यहां की संस्कृति को भी जान सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिला के विभिन्न उत्पादों को अलग से पहचान दिलाने व बाजार उपलब्ध कराने के मकसद से भी प्रदेश सरकार की हिमइरा साईट पर स्थान दिलवाया गया है तथा विभिन्न स्थानीय  उत्पादों का भी ज़ी आई टैगिंग  भी करवाई जा रही है।

उपा युक्त राहुल कुमार ने कहा की  जिला के गंतव्य  स्थलों को डिस्कवर  लाहौल स्पीति वेबसाइट पर भी जानकारियां उपलब्ध कराई गई है। ताकी यहां अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो सके और उन्हें सहूलियतें भी मिल सके। उन्होंने युवाओं से भी आवाहन किया कि नशे की कुरीतियां  से बचने के लिए खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर   भाग लें और स्वस्थ जीवन शैली अपनायें।

पुलिस अधीक्षक इलमा अफरोज ने भी अपने विचार व्यक्त किये और महिलाओं के स्नो फेस्टिवल व अन्य गतिविधियों में अहम भूमिका अदा करने की भी सराहना की। इस दौरान विभिन्न महिला मंडलों, स्कूली बच्चों ने अपने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और खेलकूद की प्रतियोगिताएं  भी आयोजित करवाई गई।

इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी स्टॉल के साथ साथ स्थानीय महिला मंडल व युवक मंडलों के स्थानीय व्यंजनों  को लेकर स्टॉल भी लगाए जहां सैलानियों ने भी जम कर लुत्फ़ उठाया।  स्वच्छता को भी लेकर साहस नामक संस्था ने नुक्कड़  नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया।

23 मार्च को भी तांदी संगम घाट के पास विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और  प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे इसी कड़ी में सोमवार 24 तारीख को त्रिलोकी नाथ में भी भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा सहायक आयुक्त संकल्प गौतम सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा पर्यटकों  सहित सैकड़ो की तादाद में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD