सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में हिस्सा लिया। जिसका विषय पड़ोसी देशों के साथ प्यार और विश्वास को बढ़ाना था। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में हिस्सा लिया।
इस नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में भारत और पड़ोसी देश जैसे बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका" और अन्य के साथ रिश्तों को ओर प्रगाढ़ करना था। संसद औजला ने बताया कि बैठक में ग्रीस, लिस्बन आदि में भारतीय दूतावासों से समस्याओं का सामना करने वाले भारतीयों के लिए समर्थन की कमी के बारे में भी चिंता व्यक्त की,।
वहीं साथ ही पटियाला हाउस में पंजाब के आवेदकों द्वारा सामना किए जाने वाले मुद्दों को भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीयों के लिए प्रभावी राजनयिक समर्थन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। इस समय विदेशों में अनगिनत भारतीय बैठे हैं वहीं व्यापार और रिश्तों की मजबूती बेहद जरूरी है।
विदेश मंत्रालय का हमेशा प्रयास रहता है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मजबूत रहें ताकि विदेशी भारतीयों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।