Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

भारत और यूएन महिला ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी की

महिला सशक्तिकरण के लिए डिजिटल और वित्तीय समावेशन पर प्रकाश डालना

Annpurna Devi, Annapurna Devi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 14, 2025, 15:15 IST

भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र महिला द्वारा संयुक्त रूप से 69 वें महिला स्थिति आयोग सत्र के साथ-साथ 12 मार्च, 2025 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ये मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया। गोलमेज सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व के लिए डिजिटल और वित्तीय समावेशन के महत्वपूर्ण महत्व पर प्रकाश डाला गया। 

महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वायत्तता में निवेश पर जोर देकर, इस कार्यक्रम ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे लैंगिक असमानता को दूर करने से विकास को गति मिल सकती है, गरीबी दूर हो सकती है और विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व को बढ़ावा मिल सकता है।

इस कार्यक्रम ने बीजिंग प्लेटफ़ॉर्म फ़ॉर एक्शन में चिंता के बारह महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लागू करने के लिए उभरते मुद्दों और रणनीतियों पर अनुभव साझा करने हेतु एक वैश्विक मंच प्रदान किया, जिसमें दो मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्‍मेलनों के माध्यम से परस्पर जुड़े विषयों पर चर्चा की गई: “महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को गति देने के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना” और “समावेशन का वित्तपोषण - मुख्य संसाधनों की महत्ता”। 

इन सम्‍मेलनों में दुनिया भर के मंत्री और उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ़्रीका और इंडोनेशिया जैसे तीन महाद्वीपों के जी20 देशों के सदस्य और पनामा जैसे छोटे द्वीपीय विकासशील देश शामिल थे। मंत्रियों ने सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की रणनीतियों पर चर्चा की।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के संबोधन से पहले, दो लघु फिल्में प्रदर्शित की गईं, जिनमें भारत सरकार के बड़े पैमाने पर डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और वित्तीय समावेशन पहलों के कारण समाज के सभी वर्गों की महिलाओं पर पड़ने वाले परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाया गया।

सत्र 1: महिला-नेतृत्व वाले विकास में तेजी लाने के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का लाभ उठाने पर अनुभव साझा करते हुए, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत ने डीपीआई का लाभ उठाते हुए सामाजिक सुरक्षा उपायों की स्थापना की है, जैसे सामाजिक सहायता, दिव्‍यांगता सहायता, महिलाओं की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने के साथ सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, लगभग 38 मिलियन माताओं को मातृत्व लाभ, पोषण ट्रैकर के माध्यम से 100 मिलियन से अधिक महिलाओं, बच्चों और किशोरियों की पोषण, स्वास्थ्य और विकास आवश्यकताओं की वास्तविक समय पर ट्रैकिंग आदि।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को दोहराते हुए कहा-  "वर्तमान की प्रौद्योगिकी के लेहाज से उन्नत दुनिया में, प्रौद्योगिकी के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए संतुलित विनियमन की आवश्यकता है, विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों के लिए ई-गवर्नेंस का लाभ उठाने में। डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना एक सेतु होना चाहिए, न कि एक बाधा!"

सत्र 2 में: वित्तीय समावेशन, महिलाओं में निवेश और मुख्य संसाधनों की महत्ता - सरकारों द्वारा सर्वोत्तम प्रथाओं पर अनुभव साझा करते हुए, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि किस प्रकार हमने लाखों महिला उद्यमियों को, स्ट्रीट वेंडरों से लेकर कृषि-उद्यमियों और स्टार्ट-अप्स तक, सभी आकार के व्यवसायों के माध्यम से, उनके विकास को पोषित करने के लिए, शुरुआत से लेकर बड़े पैमाने तक, अनुरूपित वित्तीय नीतियों और योजनाओं के एक गुलदस्‍ते के जरिए सफलतापूर्वक सशक्त बनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत न केवल व्यापार जगत में नए प्रवेशकों के सहपोषण का समर्थन करता है, बल्कि महिला उद्यमियों के कारोबार के विकास का भी समर्थन करता है। उल्लेखनीय रूप से मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के साथ संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश और संयुक्त राष्ट्र महिला की कार्यकारी निदेशक सिमा बहौस ने भी भाग लिया।

भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने अपने संबोधन में भारत की आधारभूत पहचान पत्र आधार के परिवर्तनकारी प्रभाव, विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में, के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महिला की कार्यकारी निदेशक सुश्री सिमा बहौस, उप कार्यकारी निदेशक सुश्री किरसी मादी और जी-20 महिला कार्य बल की सदस्य श्रीमती नयना सहस्रबुद्धे ने भी अपने विचार रखे।

यूएन विमेन की कार्यकारी निदेशक सुश्री सिमा बहौस ने कहा कि भारत में हमने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के माध्यम से डिजिटल वित्तीय समावेशन की शक्ति देखी है और डिजिटल भुगतान से महिलाओं के रोजगार और स्वायत्तता में वृद्धि हुई है।

गोलमेज सम्मेलन में इंडोनेशिया, मोरक्को, ऑस्ट्रेलिया, पनामा और कतर के मंत्रियों ने सक्रिय भागीदारी की, जिन्होंने महिला अधिकारों को आगे बढ़ाने के संबंध में अपने-अपने देशों के अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए। इस गोलमेज सम्मेलन ने राष्ट्रों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने, महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम किया।

 

Tags: Annpurna Devi , Annapurna Devi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD