रयात बाहरा यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी शतरंज महिला चैंपियनशिप 2024-25 में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने चैंपियनशिप का खिताब जीता। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी , शिमला और पंजाबी यूनिवर्सिटी , पटियाला क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
इन शीर्ष चार टीमों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय शतरंज चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।इस मौके पर रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर और रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, उनके साथ अकादमिक मामलों के डीन डॉ. एस.के. बंसल और विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, बाहरा ने विजेताओं को बधाई दी और उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासन और खेल कौशल के लिए सभी खिलाड़ियों की सराहना की। खेल डायरेक्टर ,प्रो महेश जेटली ने चैंपियनशिप के दौरान भाग लेने वाली सभी टीमों के प्रयासों और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
चैंपियनशिप शानदार ढंग से समाप्त हुई, जिससे शतरंज को बढ़ावा देने और विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धी भावना पैदा करने की आरबीयू की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।