Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भवानीगढ़ ट्रक यूनियन मामला: एसआईटी गठन महज एक दिखावा : अरविन्द खन्ना

जो विधायक अपनी पार्टी की नहीं बन सकी, वह जनता के लिए क्या करेगी: अरविन्द खन्ना

Arvind Khanna, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 13:54 IST

भवानीगढ़ ट्रक यूनियन की प्रधानगी को लेकर हलका विधायक नरिंदर कौर भराज  के कथित भ्रष्ट आचरण के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, कांग्रेस नेता सुरिंदर पाल सिंह सिबियां, अकाली दल के हरदीप सिंह तूर समेत अन्य नेताओं ने आज यहां कहा कि सरकार द्वारा ट्रक यूनियन भवानीगढ़ के चेयरमैन पद से जुड़े मामले की जांच के लिए बनाई गई विशेष जांच टीम (एसआईटी) मात्र एक नाटक है, क्योंकि इस पर कोई स्वतंत्र निगरानी संभव नहीं है।

विपक्षी नेताओं ने विधायक नरिंदर कौर भारज पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को उनसे कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। अरविंद खन्ना ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर मनजीत सिंह काका द्वारा आत्महत्या के प्रयास को विधायक भारज द्वारा "ड्रामा" करार देना अमानवीय बयान है, जबकि मनजीत सिंह काका के स्वास्थ्य को लेकर पटियाला के अस्पताल की रिपोर्टें स्पष्ट रूप से उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि ट्रक ऑपरेटर मनजीत सिंह काका ने एक वीडियो जारी कर विधायक नरिंदर कौर भारज और उनके पति पर प्रधान पद के लिए 30 लाख रुपये की सौदेबाजी करने का आरोप लगाया था। वीडियो में नकदी भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। वादाखिलाफी से आहत होकर मनजीत काका ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

खन्ना ने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच एक सिटिंग जज को सौंपी जानी चाहिए, क्योंकि पंजाब सरकार की जांच प्रणाली पर जनता को भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई विधायकों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें मानसा विधायक विजय सिंगला का मामला प्रमुख है।

उन्होंने आगे कहा कि विधायक भारज और मनजीत काका के साथ पैसे के लेन-देन वाले वीडियो में नजर आने वाले गुरप्रीत सिंह भी अब मामले से बचने का प्रयास कर रहे हैं। हलके के लोग जानते हैं कि गुरप्रीत सिंह आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हैं और विधायक भारज के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।

 

Tags: Arvind Khanna , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD