Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

ओम बिरला ने भारत-मेडागास्कर संबंधों को मजबूत किया

सागर विजन और लोकतांत्रिक सहयोग पर प्रकाश डाला गया

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker,  SAGAR Vision, Indian Ocean Region, Parliamentary Delegation, Justin Tokely, Vasudhaiva Kutumbakam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 19:14 IST

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात का उल्लेख किया कि भारत मेडागास्कर को एक प्रिय और विश्वसनीय मित्र के रूप में सर्वोच्च सम्मान देता है और प्रगति की यात्रा में एक दृढ़ भागीदार भी है। उन्होंने कहा कि, "सागर" (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) दृष्टिकोण के अनुरूप, मेडागास्कर हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में खड़ा है। 

यह अमूल्य साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने और पूरे क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में एक अहम भूमिका निभाती है। श्री बिरला ने आज संसद भवन परिसर में मेडागास्कर की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष महामहिम श्री जस्टिन टोकेली के नेतृत्व में आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ये टिप्पणियां कीं। 

श्री बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और मेडागास्कर के बीच संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति एवं आपसी मेलजोल का सदियों पुराना इतिहास है। श्री बिरला ने कहा कि 'वसुधैव कुटुम्बकम' के सिद्धांत से प्रेरित होकर भारत हमेशा पड़ोसी देशों की मदद करने, विशेष रूप से आपदाओं के दौरान मदद देने में सबसे आगे रहा है। 

उन्होंने मेडागास्कर को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रदान करने में भारत की सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने मेडागास्कर की समृद्धि और सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का समर्थन किया है, जो पारस्परिक रूप से लाभकारी विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

श्री बिरला ने दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों को मजबूत करने में मेडागास्कर में भारतीय प्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने मेडागास्कर में आयोजित पहले 'जयपुर फुट कैंप' पर भी प्रसन्नता व्यक्त की, जहां सैकड़ों दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।

श्री बिरला ने भारत की लोकतांत्रिक परंपरा और ढांचे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे पुराना और सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी विरासत 'लोकतंत्र की जननी' के रूप में है। उन्होंने कहा कि भारत में हजारों साल पहले भी लोकतांत्रिक संस्थाएँ लोगों के लिए सामूहिक निर्णय लेती थीं। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत में लोकतंत्र केवल शासन की एक प्रणाली नहीं है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक लोकाचार की आधारशिला है। श्री बिरला ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि 1952 में स्वतंत्र भारत में हुए पहले आम चुनाव के बाद से मतदाताओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है और 2024 के आम चुनावों में लगभग 66 प्रतिशत मतदान हुआ। 

उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भारतीय जनता की लगातार बढ़ती आस्था और भागीदारी का प्रमाण है। लोकसभा अध्यक्ष ने मेडागास्कर के संसदीय प्रतिनिधिमंडल को भारतीय संसद के कामकाज और बजट सत्र की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।

श्री बिरला ने संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा विधायिका सदस्यों (लेजिस्लेटर) के लिए आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए आशा व्यक्त की कि संसदीय लोकतंत्र में क्षमता निर्माण के लिए एक विश्व स्तरीय संस्थान के रूप में; प्राइड के प्रशिक्षण कार्यक्रम मेडागास्कर की संसद को लाभान्वित करेंगे। 

उन्होंने मेडागास्कर के सांसदों और अधिकारियों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप प्राइड के माध्यम से क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के नियमित आदान-प्रदान से सांसदों को एक-दूसरे की संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं से सीखने में मदद मिलेगी।

श्री जस्टिन टोकेली ने प्रतिनिधिमंडल को भारत आमंत्रित करने के लिए श्री बिरला को धन्यवाद दिया तथा भारतीय संसद द्वारा उन्हें दिए गए आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारत की आर्थिक वृद्धि तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निरंतर हो रहे प्रगति की भी प्रशंसा की। 

श्री टोकेली ने कहा कि दोनों देशों के कृषि, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा शिक्षा में साझा हित हैं और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ आर्थिक सहयोग, संसदीय सहयोग तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान की संभावना व्यक्त की। सोमवार को भारत आए इस प्रतिनिधिमंडल ने आज लोकसभा में सदन की कार्यवाही भी देखी। सदन के सदस्यों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल का लोकसभा में स्वागत किया।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , SAGAR Vision , Indian Ocean Region , Parliamentary Delegation , Justin Tokely , Vasudhaiva Kutumbakam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD