Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

हाल ही में विभिन्न शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में 26 वार्ड सदस्य चुने जा चुके हैं निर्विरोध - राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 13:02 IST

हरियाणा के राज्य निर्वाचन आयुक्त  धनपत सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में 26 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। चुने गए सभी वार्ड सदस्यों को सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्विरोध चुने जाने बारे प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने विस्तार पूर्वक बताया कि नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड नंबर 36 से कुलदीप सिंह, गुरूग्राम नगर निगम के वार्ड नंबर 22 से विकास यादव, नगर निगम करनाल के वार्ड नंबर 8 से संकल्प भंडारी और वार्ड नंबर 11 से संजीव कुमार मेहता तथा नगर निगम यमुनानगर के वार्ड नंबर 9 से भावना निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने जा चुके हैं।इसी प्रकार नगर परिषद अम्बाला सदर के वार्ड नंबर 24 से महेश नागर, नगर परिषद थानेसर के वार्ड नंबर 7 से निशा रानी और वार्ड नंबर 32 से सुधीर कुमार चुघ निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने जा चुके हैं।

उन्होंने आगे बताया कि नगर पालिकाओं लोहारू (भिवानी) के वार्ड नंबर 4 से महेश, सिवानी (भिवानी) के वार्ड नंबर 9 से दीप चंद, बेरी (झज्जर) के वार्ड नंबर 4 से सुरेश, जुलाना (जीन्द) के वार्ड नंबर 4 से मोनू और वार्ड नंबर 8 से संदीप, कलायत (कैथल) के वार्ड नंबर 8 से महीपाल और वार्ड नंबर 16 से नीलम देवी, पूंडरी (कैथल) के वार्ड नंबर 2 से कर्णजीत कौर और वार्ड नंबर 11 से संगीता रानी, इंद्री (करनाल) के वार्ड नंबर 2 से शशीकांता, वार्ड नंबर 4 से अनिल कुमार और वार्ड नंबर 14 से जितेन्द्र कुमार, हथीन (पलवल) के वार्ड नंबर 6 से उर्मिल, वार्ड नंबर 10 से संतोष और वार्ड नंबर 11 से सिरातुल निशा, खरखोदा (सोनीपत) के वार्ड नंबर 12 से पूनम, तावडू (गुरूग्राम) के वार्ड नंबर 1 से बिमला देवी तथा लाडवा (कुरूक्षेत्र) के वार्ड नंबर 11 से कर्ण सिंह निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने जा चुके हैं।

 

Tags: Haryana Admin , Haryana State Election Commissioner , Dhanpat Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD