भारतीय जनता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनथी एवं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर के दिशा-निर्देश अनुसार, मोहाली जिले की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मिली गर्ग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमनजोत कौर रामूवालिया जी तथा ईशा ठाकुर जी को विशेष मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला सेक्रेटरी नीलिमा अरोड़ा जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी चड्ढा जी, ऊषा गौतम जी, अनीता जोशी जी, रीता जी, नीरू गुप्ता जी, निहारिका गर्ग जी, सुरिंदर कौर जी एवं अन्य कर्मठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।मिली गर्ग जी ने बताया कि इस महिला दिवस पर विशेष रूप से उन महिलाओं की मेहनत और दृढ़ निश्चय को सम्मानित किया गया, जो समाज के आम वर्ग से आती हैं और जीवन में संघर्षों का सामना करते हुए अपने परिवार के पालन-पोषण में योगदान दे रही हैं।
इन सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनकी जीवन-यात्रा और संघर्षों की कहानियां भी साझा की गईं।साथ ही, अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।