Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

युद्ध नशे के विरुद्ध; कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में 11 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया

पुलिस कमिश्नर ने स्वयं भारगो कैंप इलाके में किया ऑपरेशन का नेतृत्व

Dhanpreet Kaur, Jalandhar Police, Jalandhar, Punjab Police, Police, Crime News, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, Cordon & Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 01 Mar 2025

Last updated on: Mar 01, 2025, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध जंग 'युद्ध नशे के विरुद्ध' तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कमिश्नरेट के अंतर्गत 11 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, जिन्होंने स्थानीय भारगो कैंप में स्वयं ऑपरेशन का नेतृत्व किया, ने कहा कि कमिश्नरेट के तहत 11 विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात ए.सी.पी रैंक के अधिकारियों की देखरेख में यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। 

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान शहर के ऐसे स्थानों की सघन जांच की गई, जहां नशा बेचने की शिकायतें मिल रही थी।उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद शहर से नशे को खत्म करना है, जिसके तहत कमिश्नरेट पुलिस स्ट्रीट पैडलिंग को रोककर नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने पर फोकस कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान थाना डिवीजन नं. 5, थाना बस्ती बावा खेल, थाना भारगो कैंप, थाना कैंट, थाना सदर, थाना डिवीजन नं. 6 और रामा मंडी में  11 एफआईआर दर्ज कर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने 98.81 ग्राम हेरोइन, 300 नशीली गोलियां, 1 किलो पोस्त और 3900 रुपये ड्रग मनी बरामद की है।

 नशे की बुराई को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट नशे को खत्म करने और समाज को इस बुराई से मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और नशे के सौदागरों को कोई रियायत नहीं देते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई ' युद्ध नशे के विरुद्ध' मुहिम का समर्थन करे, ताकि एकजुट होकर नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने अपने आस-पास नशा बेचने की गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की।उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

Tags: Dhanpreet Kaur , Jalandhar Police , Jalandhar , Punjab Police , Police , Crime News , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , Cordon & Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD