Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

दीपशिखा शर्मा और एस.एस.पी. भूपिंदर सिंह सिद्धू ने नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया

कहा, राज्य सरकार की प्राथमिकता 'नशे के खिलाफ जंग' के तहत हर संभव कदम उठाएंगे

Deepshikha Sharma, DC Ferozepur, Deputy Commissioner Ferozepur, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 27 Feb 2025

Last updated on: Feb 27, 2025, 00:00 IST

जिला फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने आज सिविल अस्पताल फिरोजपुर में स्थापित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया और राज्य सरकार द्वारा आम लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर जिला फिरोजपुर के एस.एस.पी. भूपिंदर सिंह सिद्धू भी विशेष रूप से उनके साथ उपस्थित थे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि राज्य से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान को और मजबूत किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 19 ओट (ओपीआईओड असिस्टेड ट्रीटमेंट) सेंटर और 5 ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। 

उन्होंने मौके पर नशा पीड़ितों से बातचीत की और संबंधित स्टाफ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने दवाओं के स्टॉक की भी जानकारी प्राप्त की। डिप्टी कमिश्नर ने सिविल सर्जन फिरोजपुर को नशा मुक्ति केंद्र में रोशनी की व्यवस्था, पीने के पानी के आर.ओ. की सफाई, गमलों/पौधों की व्यवस्था, शौचालयों की सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने मरीजों की काउंसलिंग को प्रभावी बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, नशा मुक्ति केंद्र के आसपास की जगह को सुंदर बनाने और सकारात्मक वातावरण बनाने संबंधी दिशानिर्देश भी दिए।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार नशे की समस्या को समाप्त करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। 

उन्होंने कहा कि ओट सेंटर नशा पीड़ित व्यक्तियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं, क्योंकि यह उन्हें उनके निवास स्थान से 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में इलाज की सुविधा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में पंजीकृत नशा पीड़ितों को नशा छोड़ने के लिए मुफ्त दवा दी जा रही है। 

उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन नशा पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नशा छोड़ने वाले युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में भी हर संभव सहायता दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने नशा पीड़ितों से जागरूक होने और नशा मुक्ति केंद्रों/ओट क्लीनिकों में जाकर इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए इलाज करवाने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ने के कारण लोग अब इलाज को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों में नशा पीड़ितों का इलाज पूरी तरह मुफ्त किया जाता है और मरीजों का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जाता है। उन्होंने नशा पीड़ितों से अपील करते हुए कहा कि वे इस लाइलाज बीमारी को छोड़ने के लिए आगे आएं और ओट क्लीनिक केंद्रों पर जाकर अपना इलाज करवाएं। 

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि इलाज करवाने वाले मरीजों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजविंदर कौर सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Deepshikha Sharma , DC Ferozepur , Deputy Commissioner Ferozepur , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD