Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

पशु कल्याण एवं संरक्षण के लिए अखिल जैन को मिला ‘प्राणी मित्र’ पुरस्कार

एडब्ल्यूबीआई ने गौ सेवा के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से किया सम्मानित

SP Singh Baghel, Professor SP Singh Baghel, BJP, Bharatiya Janata Party, George Kurian, Chandramani Cow , Manohar Gaushala , Chhattisgarh , Gaumata, Dr. Akhil Jain, Padma Dakalia, Manohar Gaushala Khairagarh, Prani Mitra Award
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रायपुर , 27 Feb 2025

Last updated on: Feb 27, 2025, 00:00 IST

मनोहर गौशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को पशु कल्याण एवं संरक्षण के लिए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) द्वारा देश का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ‘प्राणी मित्र’ से नवाजा गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन ने यह सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर एडब्ल्यूबीआई के चेयरमैन अभिजीत मित्र भी मौजूद रहे। इस दौरान गौवंशों के लिए किए जा रहे उनके कार्य का दो मिनट का वीडियो भी दिखाया गया। 

पेशे से कपड़ा व्यापारी अखिल जैन 24 घंटे गौसेवा के लिए समर्पित है। ‘गाय’ शब्द में ‘आय’ छिपा है। इस धेय के साथ वे गौ सेवा करते हैं। गाय और उसकी उपयोगिता उनके लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। उनका कहना है कि गाय मात्र पशु जनने वाली इकाई नहीं, ​बल्कि समूचा प्रकृति चक्र है। मनोहर गौशाला में बीमार और बूढ़े हो चुके गौवंशों को विशेष आसरा दिया जाता है। 

इसके साथ ही वे गोबर और गोमूत्र से बने उत्पाद को बढ़ावा दे रहे हैं। गोमूत्र से बने फसल अमृत और मनोहर आर्गेनिक गोल्ड का खेती में उपयोग हो रहा है। इसका प्रमाण खुद इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने दिया है। इसके अलावा गौ उत्पादों में टेबलेट, मूर्ति, चटाई, अगरबत्ती, माला का निर्माण किया जा रहा है। उनकी दुकान में आने वाली ‘चंद्रमणि’ नामक गाय ने उन्हें विश्व ख्याति प्रदान की है। हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से भी सम्मानित किया गया है। अब उन्हें केंद्र से सम्मान दिया गया है। 

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के बारे में...

भारतीय जीव जन्‍तु कल्याण बोर्ड देश भर में पशु कल्याण कानूनों पर एक वैधानिक सलाहकार निकाय है और देश में पशु कल्याण को बढ़ावा देता है। बोर्ड की स्‍थापना जीव जन्‍तुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 (1960 की सं. 59) की धारा 4 के अधीन सन् 1962 में प्रख्‍यात मानवतावादी स्‍व. श्रीमती रूक्मिणी देवी अरूण्‍डेल के नेतृत्‍व में प्रारम्‍भ किया था। 

बोर्ड जीव जन्‍तु कल्‍याण संबंधी प्रावधानों का सुचारू रूप से पालन सुनिश्चित करने, जीव जन्‍तु कल्‍याण संगठनों को अनुदान प्रदान करने के साथ-साथ जीव जन्‍तु कल्‍याण संबंधी मामलों पर भारत सरकार को सलाह भी देता है, बोर्ड पिछले 60 वर्षों से देश में पशु कल्याण में अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहा हैं। 

अपनी सेवाओं के माध्यम से, बोर्ड सुनिश्चित करता है कि देश में पशु कल्याण कानूनों का पालन किया जाता है, पशु कल्याण संगठनों को अनुदान प्रदान करता है और भारत सरकार को पशु कल्याण के मुद्दों पर सलाह देता है। बोर्ड में 6 संसदीय सदस्‍यों (2 राज्‍यसभा सदस्‍य एवं 4 लोकसभा सदस्‍य) सहित कुल 28 सदस्‍य होते हैं। बोर्ड सदस्‍यता की कार्यवधि तीन वर्ष की होती है।अखिल जैन ने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया

 

Tags: SP Singh Baghel , Professor SP Singh Baghel , BJP , Bharatiya Janata Party , George Kurian , Chandramani Cow , Manohar Gaushala , Chhattisgarh , Gaumata , Dr. Akhil Jain , Padma Dakalia , Manohar Gaushala Khairagarh , Prani Mitra Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD