Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पीयूष गोयल ने स्व-पुनर्विकसित हाउसिंग सोसायटियों को चाबियां वितरित कीं

मुंबई के शहरी परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra Chief Minister, Devendra Fadnavis, Chief Minister Of Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Feb 2025

Last updated on: Feb 26, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के साथ 25 फरवरी 2025 को उत्तरी मुंबई में 15 स्व-पुनर्विकसित आवासीय सोसायटियों की चाबियां वितरित की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार शहरी पुनर्विकास और बुनियादी ढांचे के विकास में महाराष्ट्र सरकार को पूरा सहयोग देगी।

श्री गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश देते हुए कहा कि सरकार बेघर लोगों और वर्तमान में उसी इलाके में कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को पक्के घर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य परिवारों का भविष्य सुरक्षित करना, बच्चों और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्‍थायी आवास उपलब्‍ध कराना है।

उत्तरी मुंबई में हुए विकास पर श्री गोयल ने कहा कि इस क्षेत्र में हाल के दिनों में बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि मगाथाने मेट्रो स्टेशन के पास 1000 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण तेजी से चल रहा है और पश्चिम कांदिवली में एक और 1000 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण की योजना है जिससे इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच और सेवाओं में वृद्धि होगी।

श्री पीयूष गोयल ने कॉस्‍टल रोड़ (वर्ली-बांद्रा) का वर्सोवा तक विस्तार और अटल सेतु के माध्यम से नए हवाई अड्डे को जोड़ने वाली प्रस्तावित तटीय सड़क सहित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं मुंबई में भीड़भाड़ को कम करने और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

श्री गोयल ने नागरिक समस्‍याओं के समाधान में महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि मानसून के मौसम में सड़कों को होने वाले नुकसान से निपटने के लिए सड़क बनाने में सीमेंट-कंक्रीट का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जल निकायों को प्रदूषित करने वाले अशोधित सीवेज जल की समस्या का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा रहा है। समुद्र में छोड़े जाने से पहले सीवेज के उचित शोधन को सुनिश्चित करने के लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए गए हैं।

मंत्री महोदय ने हितधारकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्व-पुनर्विकास परियोजनाओं में सक्रिय रूप से भाग लें और उनके बारे में जागरूकता उत्‍पन्‍न करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से उत्तरी मुंबई को नई दिशा मिलेगी, विकास को बढ़ावा मिलेगा और इसके निवासियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होगा।

अपने संबोधन के समापन पर श्री गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि यह आयोजन शहरी विकास में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा यह सभी के लिए सुलभ और स्‍थायी आवास बनाने के सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra Chief Minister , Devendra Fadnavis , Chief Minister Of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD