Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुआ हॉटस्टार स्पेशल्स 'कन्‍नेडा' का ट्रेलर – पहचान, अपराध, सत्ता और अस्तित्व की रोमांचक दास्तान!

Kanneda Web Series Trailer
Kanneda Web Series Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Feb 2025

Last updated on: Feb 26, 2025, 00:00 IST

संगीत, पैसा और तबाही – यही वह घातक मेल है, जो निम्मा को अपराध की दुनिया में धकेल देता है। जियोहॉटस्टार ने अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘कन्‍नेडा’ के ट्रेलर की घोषणा कर दी है, जो 21 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। 

जार पिक्चर्स के बैनर तले बनी और चंदन अरोड़ा द्वारा निर्देशित यह सीरीज़ एक ऐसी दुनिया को उजागर करती है, जहाँ हर कोई अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। यहाँ कोई आपका खुले दिल से स्वागत नहीं करता, बल्कि हर कदम पर आपको अपनी पहचान और ताकत साबित करनी पड़ती है।

'कन्‍नेडा' जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और अनदेखे ट्विस्ट्स से भरपूर है, जिसमें परमिश वर्मा निम्मा की दमदार भूमिका निभा रहे हैं। शो में मोहम्मद ज़ीशान अयूब, रणवीर शौरी, अरुणोदय सिंह, आदर मलिक और जैस्‍मीन बाजवा जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे।

परमिश वर्मा कहते हैं, "‘कन्‍नेडा’ सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि यह उन भारतीयों के संघर्ष, सपनों और महत्वाकांक्षाओं का आईना है, जो विदेश में अपना मुकाम बनाना चाहते हैं। निम्मा की जर्नी मेरे लिए बेहद खास रही, क्योंकि मैंने भी कई बार खुद को एक बाहरी इंसान की तरह महसूस किया है। लेकिन निम्मा की दुनिया कहीं ज्यादा बेरहम है, जहाँ अस्तित्व और ताकत की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ती है।"

"इस किरदार को निभाना मेरे लिए सिर्फ एक एक्टिंग प्रोजेक्ट नहीं था, बल्कि एक ऐसा अनुभव था, जिसमें मैं पूरी तरह डूब गया। मैंने निम्मा को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि जिया है – इतना कि ‘कन्‍नेडा’ के बाद मैंने कोई और प्रोजेक्ट नहीं लिया। मुझे इस शो को लेकर बेहद गर्व महसूस हो रहा है, और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ कि दर्शक इसकी गहरी भावनाओं, जबरदस्त रोमांच और तीव्रता को जियोहॉटस्टार पर महसूस करें!"

जैस्‍मीन बाजवा कहती हैं, "‘कन्‍नेडा’ सिर्फ एक जबरदस्त कहानी ही नहीं, बल्कि यह महत्वाकांक्षा और उसके असर को भी बारीकी से दिखाती है। हरलीन एक सीधी-सादी लड़की है, जो निम्मा से बेइंतहा प्यार करती है और हर मुश्किल में उसका साथ देती है। लेकिन हालात बदलते ही उसकी दुनिया पूरी तरह हिल जाती है।"

"हरलीन का किरदार जितना सीधा-सादा दिखता है, उसमें उतनी ही गहराई और अपनी अलग जद्दोजहद है। इतनी शानदार कास्ट के साथ काम करना एक यादगार अनुभव रहा। यह कहानी रोमांच से भरपूर है, जो दर्शकों को आखिरी पल तक बांधे रखेगी। मैं बेहद उत्साहित हूँ कि लोग इसे जियोहॉटस्टार पर देखने वाले हैं!"

मोहम्मद ज़ीशान अयूब कहते हैं, "‘कन्‍नेडा’ की दुनिया बेरहम है, और इसमें मेरा किरदार कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आता है। यह कहानी गहरे एहसास, जबरदस्त रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई है। परमिश और पूरी टीम के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा, और मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को इसमें बारीकी से बुना गया ड्रामा और ट्विस्ट्स जरूर पसंद आएंगे।"

"इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने और इस कहानी को जियोहॉटस्टार के जरिए दर्शकों तक लाने का मौका मिलने के लिए मैं आभारी हूँ।"

रणवीर शौरी कहते हैं, "‘कन्‍नेडा’ एक ऐसी कहानी है, जहाँ इमिग्रेशन, राजनीति, अपराध और संगीत आपस में जुड़े हुए हैं। यह शो आज के दौर की सच्चाइयों को उजागर करता है, और मेरा किरदार इसमें एक अहम मोड़ लेकर आता है।"

"ट्रेलर तो बस एक झलक है, असली रोमांच और भावनाओं की गहराई तो शो में देखने को मिलेगी। मैं बेहद उत्साहित हूँ कि दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर देखने वाले हैं!"

तैयार हो जाइए, सत्ता, अस्तित्व और पहचान की जबरदस्त लड़ाई देखने के लिए!

'कन्‍नेडा' 21 मार्च से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी!

ट्रेलर यहां देखें - 

 

Tags: Web Series , Kanneda Series , Kanneda JioHotstar , Kanneda Web Series , Kanneda Series Trailer , Kanneda Trailer , Parmish Verma , Parmish Verma Web Series , Jasmin Bajwa , Zeeshan Ayyub , Ranvir Shorey , Arunoday Singh , Aadar Malik , jiohotstar jiohotstar Series , jiohotstar Web Series , Parmish Verma Kanneda Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD