Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

कोमल मित्तल ने डिप्टी कमिश्नर एस ए एस नगर का पदभार संभाला

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर , 25 Feb 2025

Last updated on: Feb 25, 2025, 00:00 IST

2014 बैच की आई ए एस अधिकारी श्रीमती कोमल मित्तल ने आज साहिबजादा अजीत सिंह नगर के डिप्टी कमिश्नर का पदभार संभाला। उन्होंने 2015 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती आशिका जैन का स्थान लिया है, जिन्हें होशियारपुर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। श्रीमती कोमल मित्तल जो एस ए एस नगर में पदभार संभालने से पहले होशियारपुर में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थीं, इस से पहले साहिबजादा में ए डी सी (ज) और ए डी सी (यू डी), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब में अतिरिक्त सचिव, नगर निगम अमृतसर में अतिरिक्त कमिश्नर और एस डी एम मुकेरियां रह चुकी हैं। 

अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जिले में पंजाब सरकार की प्रमुख योजनाओं को लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी और साथ ही नशे के खिलाफ मुहिम भी चलाई जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शासन में पारदर्शिता, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखना और नागरिक केंद्रित सेवाओं की समय पर डिलीवरी भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोगों की शिकायतों को कम किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि जिला एस ए एस नगर, विशेष रूप से मोहाली में बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाएगा और अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अवैध प्रवास के खिलाफ जिले के निवासियों के हितों की रक्षा के लिए जल्द ही ट्रैवल एजेंटों के साथ बैठक की जाएगी और लोगों को जिले में काम कर रहे पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों के बारे में जागरूक किया जाएगा। 

कार्यभार संभालने से पहले उन्हें जिला पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनका स्वागत ए डी सी (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल, ए डी सी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, एस डी एम मोहाली दमनदीप कौर, एस डी एम खरड़ गुरमंदर सिंह, सहायक आयुक्त (ज) डॉ अंकिता कंसल, अतिरिक्त सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) गुरमीत सिंह और डी डी पी ओ बलजिंदर सिंह ग्रेवाल और डी सी कार्यालय के स्टाफ ने किया।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD