Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उत्तरी क्षेत्र में खेल अवसंरचना के विकास पर चंडीगढ़ में बैठक की अध्यक्षता की

Mansukh Mandaviya, Dr. Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पंजाब सरकार, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उत्तरी क्षेत्र में खेल बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा और रणनीति बनाई गई।

भारत के खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए, डॉ. मांडविया  ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, खेलो इंडिया, फिट इंडिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) जैसी पहल देश के खेल परिदृश्य को बदल रही हैं। हमारा लक्ष्य एक मजबूत बुनियादी ढाँचा बनाना है जो युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा दे और शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाए। 

खेल केवल पदक जीतने के बारे में नहीं है - यह हमारे युवाओं में अनुशासन, दृढ़ता और राष्ट्रीय गौरव जागृत करता है और उन्हें मैदान पर तथा बाहर दोनों जगह चैंपियन बनाता है।"केंद्रीय मंत्री ने बैठक के बाद कबड्डी, हैंडबॉल, जूडो, मुक्केबाजी, कयाकिंग और कैनोइंग जैसे खेलों में 30 उत्कृष्ट एथलीटों को सम्मानित किया। 

हाल ही में संपन्न 38वें राष्ट्रीय खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले ये एथलीट छह एसएआई प्रशिक्षण केंद्रों (एसटीसी), दो राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) और एसएआई आरसी चंडीगढ़ के अंतर्गत दो विस्तार केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।डॉ. मांडविया ने एथलीटों को प्रोत्साहित करते हुए, देश के वैश्विक खेल कद को बढ़ाने की उनकी क्षमता पर अपना विश्वास व्यक्त किया। 

भारत खेल महाशक्ति बनने की दिशा में एक परिवर्तनकारी यात्रा पर है। 2047 तक, जब हम स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएंगे, मैं एक ऐसे राष्ट्र की कल्पना करता हूं जहां हमारे एथलीट विश्व मंच पर छाए रहेंगे और हर प्रदर्शन के साथ तिरंगे को गौरवान्वित करेंगे।"डॉ. मांडविया ने वर्तमान  खेल सुविधाओं की समीक्षा करने और क्षेत्र में युवा खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध बुनियादी ढांचे का आकलन करने के लिए एसएआई आर सी चंडीगढ़ का भी दौरा किया। 

उत्तर भारत के सबसे बड़े क्षेत्रीय केंद्र के रूप में, आर सी चंडीगढ़ पंजाब, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़ और लद्दाख में खेलों के विकास की देखरेख करता है।वर्तमान में 152 खेलो इंडिया केंद्र (केआईसी), छह खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) और 42 खेलो इंडिया मान्यता प्राप्त अकादमियां (केआईएए) एसएआई आरसी चंडीगढ़ के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यह सामूहिक रूप से 2,400 से अधिक महत्वाकांक्षी एथलीटों को प्रशिक्षण देते हैं, जिनमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr. Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD