Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने युवाओं से "सरकारी नौकरी" की मानसिकता छोड़ने की अपील की

जम्मू और कश्मीर के युवाओं को राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव 2025 समर्पित किया

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज युवाओं से "सरकारी नौकरी" की मानसिकता छोड़ने की अपील की। उन्होंने जम्मू में  गांधी नगर के सरकारी महिला कॉलेज में सीएसआईआर-इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन द्वारा आयोजित 2-दिवसीय "राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव" का उद्घाटन किया। मंत्री ने स्टार्टअप की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नवाचार, उद्यमशीलता और शुरुआती उद्योग संबंधों के महत्व पर बल देते हुए इस महोत्सव को जम्मू-कश्मीर के युवाओं को समर्पित किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने क्षेत्र में कृषि-आधारित स्टार्टअप, विशेष रूप से बैंगनी क्रांति की अपार संभावनाओं पर बल दिया। इसने जम्मू-कश्मीर में 3,000 से अधिक युवाओं को लैवेंडर स्टार्टअप पहल के माध्यम से लाखों कमाने में सक्षम बनाया है। उन्होंने युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, अपनी योग्यता को पहचानने और उद्यमशीलता उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि जम्मू और कश्मीर का कृषि-स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र फल-फूल रहा है, भद्रवाह, डोडा जिले में लैवेंडर की खेती ने इस क्षेत्र को वैश्विक स्टार्टअप मानचित्र पर ला दिया है। मंत्री ने लैवेंडर की खेती और अन्य उच्च मूल्य वाले कृषि उद्यमों के विस्तार पर ध्यान देने के साथ, कृषि-स्टार्टअप में शहरी क्षेत्रों को अधिक से अधिक शामिल करने का आग्रह किया।

वर्तमान में भारत में दो लाख स्टार्टअप संचालित होने के साथ, देश ने वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि स्टार्टअप न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि विशेष रूप से महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए आकर्षक रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।

डॉ. सिंह ने स्टार्टअप्स की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने में उद्योग संबंधों और बाजार अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने युवा उद्यमियों को शुरुआत में बाजार की गतिशीलता का अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया।डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की तीव्र वृद्धि की सराहना की और इसकी सफलता का श्रेय सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच सहयोग को दिया। उन्होंने चंद्रयान-2 और आदित्य एल 1 सहित प्रमुख अंतरिक्ष अभियानों में महिला नेतृत्व वाली टीमों के योगदान का भी उत्सव मनाया।

शिक्षा के मोर्चे पर, डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सराहना की, जिसने समान अवसर बनाकर और डिजिटल समावेशिता सुनिश्चित करके भारत की शिक्षा प्रणाली को नया रूप दिया है। मंत्री ने विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट बिताने का आग्रह किया।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने यह भी कहा कि उनके मार्गदर्शन के बाद एकीकृत अनुसंधान के लिए स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए को-गाइड साझा करने के लिए एम्स, आईआईआईएम, आईआईटी, आईआईएम, जीएमसी जम्मू ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। महोत्सव के दौरान, डॉ. जितेंद्र सिंह ने 45 स्टार्टअप स्टालों का दौरा किया और नवोदित उद्यमियों और अपने नवाचारों का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात की। 

उन्होंने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में योगदान देने के उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें नवाचार जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव 2025 जम्मू-कश्मीर को नवाचार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का केंद्र बनाने की दिशा में एक कदम है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD