Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्य के लिए लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन सम्मानित

Rahul Kumar,DC Lahaul & Spiti,Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti,Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने आज  लोकसभा चुनाव 2024 व विधानसभा उप चुनाव में वेहतर कार्य करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया। उन्होंने बताया कि जिला में मतदाताओं की सहभागिता को बढ़ाने  के लिए जिला को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है और राष्ट्रीय स्तर का यह पुरूस्कार निर्वाचन कार्यो में लगी पूरी निर्वाचन टीम की अथक मेहनत, सजगता व तत्परता के बदौलत प्राप्त हुआ है। 

गौरतलब है कि यह पुरस्कार दिल्ली में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित किये गए कार्यक्रम में देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी  को प्रदान  किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिला के इतिहास में ऐसा पहली बार ही हुआ है कि लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा उप चुनाव में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तर पर बेहतर व उत्तम चुनाव कार्य के लिए एक साथ पुरस्कार मिला हो। 

उन्होंने कहा कि चुनावी कार्य में लगे प्रत्येक कर्मचारी ने अपना कार्य पूरी सजगता, लगन व निष्ठा से किया है। इस दौरान उन्होंने गत वर्ष सम्पंन चुनावों में गठित हर कमेटी के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया जिनमें समस्त नोड़ल अधिकारी, सैक्टर आफिसर व विभिन्न प्रकार की गठित की गई टीमों के आधिकारीयो व कर्मचारियों शामिल रहे। विशेष तौर पर उन्होंने मतप्रतिशतता बढाने वाली स्वीप टीम के सभी कार्यो की सराहना की।

उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2019 में जो मत प्रतिशतता 63.02 प्रतिशत थी वो लोकसभा निर्वाचन-2024 में बढ़कर 75.08 प्रतिशत हो गई। इस प्रकार से मत प्रतिशतता में कुल 12.06 प्रतिशत का इजाफा हुआ जो कि इस जिला व विभाग के लिए एक एतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि जिला के 92 मतदान केन्द्रों में से 37 मतदान केन्द्र ऐसे पाए गए थे जिनमें 60 प्रतिशत से कम वोट प्रतिशत रहता था इन मतदान क्षेत्रां में विशेष स्वीप गतिविधियों आयोजित कर स्थानिय लोगों को मतदान के लिए प्ररित किया गया और इन सभी मतदान केन्द्रो के मतदाताओं ने चुनावी प्रक्रिया मे बढ़ चढ़ भाग लिया और इन सभी मतदान केन्द्रों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। 

उन्होंने निर्वाचन कार्यो में नियुक्त कमचारियों के अतिरिक्त जिला के सभी सामान्य मतदाताओं का भी धन्यावाद किया जिन्होंने इस चुनाव बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र को सुदृड़ करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, उपमण्डलाधिकारी (ना.) रजनीश शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन पवन राणा, निर्वाचन कानूनगों चंद्रकांत सहित जिला व उपमण्डलीय निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Rahul Kumar , DC Lahaul & Spiti , Deputy Commissioner DC Lahaul & Spiti , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD