Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रक्षा खडसे ने 26वीं महाराष्ट्र राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

महाराष्ट्र की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट चंद्रपुर में भव्यता के साथ आरंभ

Raksha Khadse, Raksha Nikhil Khadse, Bharatiya Janata Party, BJP, Sudhir Mungantiwar, Maharashtra State Inter University Sports Meet, Chandrapur, Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे और महाराष्ट्र के विधायक और राज्‍य सरकार के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने आज चंद्रपुर में 26वीं महाराष्ट्र राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के तत्वावधान में गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरौली द्वारा आयोजित प्रतियोगिता को विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार राज्य स्तरीय खेल महोत्सव के रूप में आयोजित करने का सम्मान प्राप्त हुआ है।

उद्घाटन समारोह में श्रीमती रक्षा खडसे ने कहा कि खेल उभरता हुआ उद्योग है और यह युवाओं के लिए करियर में अपार अवसर प्रदान कर सकता है। उन्होंने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए गोंडवाना विश्वविद्यालय को बधाई दी और युवा मस्तिष्‍क को आकार देने और अनुशासन, टीम वर्क और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में खेल के महत्व पर बल दिया। 

उन्होंने देश भर में खेलों को बढ़ावा देने और उभरती प्रतिभाओं को पोषित करने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया। राज्य मंत्री ने पूरे महाराष्ट्र से हजारों युवा एथलीटों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजन की सावधानीपूर्वक योजना बनाने और कार्यान्वयन के लिए सराहना व्यक्त की।

स्पोर्ट्स मीट में लड़कों और लड़कियों के लिए 8 खेल विधाएं - कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स और शतरंज शामिल हैं, जिनमें 3500 से अधिक एथलीटों की भागीदारी की संभावना है। चंद्रपुर और बल्लारपुर वन क्षेत्र में कई स्थानों पर मैच आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सुबह और शाम के सत्र में प्रतियोगिताएं होंगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यह प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता जमीनी स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करने और युवा प्रतिभाओं को पोषित करने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रमाण है। श्रीमती रक्षा खडसे ने ऐसी पहलों का समर्थन करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जो भविष्य के चैंपियनों की पहचान करने और उन्हें विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्रीमती खडसे ने कहा कि चंद्रपुर महाराष्ट्र में खेल उत्कृष्टता अभियान का नेतृत्व करेगा। उन्‍होंने चंद्रपुर में बुनियादी ढांचे के उन्नयन के समर्थन के लिए संकल्प व्यक्त किया। माननीय विधायक (महाराष्ट्र) श्री सुधीर मुनगंटीवार, जिला कलेक्टर चंद्रपुर श्री विनय गौड़ा जी.सी., जिला खेल अधिकारी चंद्रपुर श्री अविनाश पुंड और पूर्व उपमहापौर चंद्रपुर श्री राहुल पावड़े सहित एथलीटों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

Tags: Raksha Khadse , Raksha Nikhil Khadse , Bharatiya Janata Party , BJP , Sudhir Mungantiwar , Maharashtra State Inter University Sports Meet , Chandrapur , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD