Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

एसटीपीआई ने तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता में अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन किया

एसटीपीआई ने उभरते उद्यमियों के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और इनक्यूबेशन सहायता की पेशकश करके एक मजबूत तकनीकी व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है : जतिन प्रसाद

Jitin Prasada,Bharatiya Janata Party, BJP, Software Technology Parks of India, STPI, Ministry of Electronics and Information Technology, MeitY, Salt Lake, Kolkata
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कोलकाता , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (एसटीपीआई) ने कोलकाता के साल्ट लेक में अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन किया है। इस सुविधा का उद्घाटन भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने किया। 

इस पहल का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में नवाचार आधारित उद्यमिता व आईटी निर्यात को बढ़ावा देना और आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम उद्योग को मजबूत करना है। इस अवसर पर बोलते हुए श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनने की परिवर्तनकारी मार्ग पर अग्रसर पर है। 

उन्‍होंने कहा कि कोलकाता में नई एसटीपीआई इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन, नवाचार को प्रोत्साहन देने, स्टार्टअप का पोषण करने और क्षेत्र में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एसटीपीआई अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा, इनक्यूबेशन की मदद और नवोदित उद्यमियों को फलने-फूलने के लिए एक मंच प्रदान करके एक मजबूत तकनीकी व्यवस्था बनाने में सहायक रहा है। 

जैसे-जैसे हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा-संचालित नवाचार के युग में आगे बढ़ रहे हैं, भारत अपने स्वयं के एआई मॉडल और जीपीयू विकसित करने पर केंद्रित है ताकि शोधकर्ताओं, छात्रों और स्टार्टअप के लिए समान पहुंच सुनिश्चित हो सके। 

श्री जितिन प्रसाद ने यह भी कहा कि विशाल डेटा संसाधनों और महानगरीय शहरों के बाहर भी प्रौद्योगिकी पहुंच का विस्तार करने की सरकार की प्रतिबद्धता के साथ, हम डिजिटल अंतर को पाट रहे हैं और टियर-2 और टियर-3 शहरों में अवसरों को प्रशस्‍त कर रहे हैं।

एसटीपीआई के महानिदेशक श्री अरविंद कुमार ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह इनक्यूबेशन सेंटर स्टार्टअप्स के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, मेंटरशिप और बाजार तक पहुंच प्रदान करेगा जिससे उन्हें एआई, आईओटी, ब्लॉकचेन और फिनटेक जैसी अग्रणी तकनीकों में नवाचार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

समृद्ध बौद्धिक और रचनात्मक विरासत समेटे कोलकाता में, उभरती प्रौद्योगिकियों का केंद्र बनने की अपार संभावनाएं हैं। भारत सरकार एआई क्षमताओं को मजबूत करने और भारत को वैश्विक प्रौद्योगिकी परिदृश्य में अग्रणी के रूप में स्थापित करने के लिए कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे के विस्‍तार के लिए निर्णायक कदम उठा रही है।

एसटीपीआई पूरे भारत में 67 केंद्र संचालित करता है जिनमें से 59 टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थित हैं जो समावेशी विकास सुनिश्चित करते हैं और मेट्रो हब से बाहर भी उद्यमशीलता को बढ़ावा देते हैं। संगठन ने हेल्थटेक, मेडटेक, ब्लॉकचेन, आईओटी और एग्रीटेक सहित अन्य क्षेत्रों पर केंद्रित 24 डोमेन-विशिष्ट उद्यमिता केंद्र  भी स्थापित किए हैं। 

उत्कृष्टता के पारंपरिक केंद्रों के विपरीत, ये केंद्र उद्यमशीलता और उद्योग सहयोग को प्राथमिकता देते हैं जिससे स्टार्टअप को वैश्विक बाजारों तक अपने नवाचारों को पहुंचाने में मदद मिलती है। एसटीपीआई मेंटरशिप, इंफ्रास्ट्रक्चर, बाजार पहुंच और वैश्विक नेटवर्किंग के अवसर जैसी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोलकाता में एसटीपीआई इनक्यूबेशन सुविधा की मुख्य विशेषताएं

विस्तृत अवसंरचना: 200,000 वर्ग फुट में फैला इस केंद्र में पूर्णतः सुसज्जित कार्यालय की सुविधा है। यहां 75,000 वर्ग फुट का एक अतिरिक्त स्थान भी है जिसमें अपनी सुविधानुसार कार्यालय स्थापित की जा सकती है।

अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी: आईटी/आईटीईएस स्टार्टअप्स और एसएमई की सहायता के लिए उच्च गति डेटा संचार और अत्याधुनिक सुविधाएं।

इनक्यूबेशन और मेंटरशिप: स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, उद्योग सहयोग और वैश्विक नेटवर्किंग अवसरों सहित व्यापक सहायता मिलेगी।

रोजगार सृजन: इस पहल से क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

भारत के आईटी क्षेत्र को मजबूत करने में एसटीपीआई की भूमिका

1991 में अपनी स्थापना के बाद से, एसटीपीआई ने स्टार्टअप और युवा उद्यमियों के लिए सिंगल-विंडो सेवाएं, हाई-स्पीड डेटा संचार अवसंरचना और इनक्यूबेशन सुविधाएं प्रदान करके भारत के आईटी/आईटीईएस उद्योग को सहायता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

स्टार्टअप तंत्र को बढ़ावा देने की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, एसटीपीआई ने देश भर में 67 केंद्र स्थापित किए हैं जिनमें कोलकाता, खड़गपुर, सिलीगुड़ी, हल्दिया और दुर्गापुर के केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, एसटीपीआई ने हेल्थटेक, मेडटेक, ब्लॉकचेन, आईओटी और एग्रीटेक पर ध्यान केंद्रित करते हुए 24 डोमेन-विशिष्ट उद्यमिता केंद्र (सीओई) शुरू किए हैं। 

अपनी नेक्स्ट जनरेशन इनक्यूबेशन स्कीम (एनजीआईएस) और अन्य स्टार्टअप पहलों के माध्यम से, एसटीपीआई ने मेंटरशिप, उद्योग सहयोग और वैश्विक बाजार तक पहुंच जैसी उपायों के माध्यम से पहले ही 1,300 से अधिक स्टार्टअप्‍स की मदद की है।

डिजिटल इंडिया विजन को आगे बढ़ाना

कुछ केंद्रों से शुरू होकर, एसटीपीआई पश्चिम बंगाल में कोलकाता, खड़गपुर, सिलीगुड़ी, हल्दिया और दुर्गापुर सहित 67 केंद्रों के साथ पूरे देश में फैल गया है। कोलकाता में इस नई इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन डिजिटल इंडिया विजन को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है और सरकार के 'विकसित भारत' मिशन के अनुरूप यह देश भर में उद्यमिता, नवाचार और समावेशी तकनीकी विकास को बढ़ावा देता है।

उद्घाटन समारोह में आईटी उद्योग के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

इस अवसर पर एसटीपीआई कोलकाता के निदेशक श्री मंजीत नायक के साथ-साथ आईटी उद्योगों के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे जिनमें मेसर्स टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के डिलीवरी सेंटर प्रमुख श्री मनोजीत सेनगुप्ता, मेसर्स कॉन्सेन्ट्रिक्स दक्ष सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जोनल प्रमुख (पूर्व) श्री उज्ज्वल मुखर्जी और मेसर्स ग्लोबलफाउंड्रीज इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं कंट्री हेड श्री जितेंद्र चड्ढा प्रमुख थे।

 

Tags: Jitin Prasada , Bharatiya Janata Party , BJP , Software Technology Parks of India , STPI , Ministry of Electronics and Information Technology , MeitY , Salt Lake , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD