Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी डिस्कॉम की एकीकृत रेटिंग में हरियाणा प्रथम

Manohar Lal Khattar,Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs,Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs,BJP,Bharatiya Janata Party, Shripad Yesso Naik
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "चिंतन शिविर 2025" का आयोजन किया गया। इस उत्तरी क्षेत्र के राज्यों के साथ हुई बैठक में "भारतीय विद्युत क्षेत्र: विश्वसनीयता, सामर्थ्य और स्थिरता के लिए चुनौतियाँ और परिवर्तनकारी सुधार" विषय पर केंद्रित रहा। 

इस शिविर में डिस्कॉम की एकीकृत रेटिंग जारी की गई, जिसमें हरियाणा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। हरियाणा की दोनों बिजली वितरण निगम उत्तर हरियाणा को और दक्षिण हरियाणा को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने डिस्कॉम की एकीकृत रेटिंग को जारी किया। 

उन्होंने इसका शुभारंभ करते हुए डिस्कॉम की उपभोक्ता सेवा रेटिंग, वितरण उपयोगिता रैंकिंग और स्मार्ट मीटर के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। इसमें एजेंडा के अनुसार हरियाणा में बिजली क्षेत्र की वित्तीय व्यवहार्यता, आरडीएसएस, मांग का पूर्वानुमान, भंडारण का विकास, ट्रांसमिशन बाधाओं को संभालना, डेटा सेंटर और ईवी इंफ्रा के लिए योजना बनाना, संसाधन पर्याप्तता 2030, साइबर सुरक्षा, आरई खपत को सराहा गया। 

इसमें स्मार्ट मीटर कार्यों सहित आरडीएसएस के तहत तेज़ गति से काम करने और डेटा एनालिटिक्स, मांग प्रतिक्रिया का उपयोग, आपूर्ति और मांग के पूर्वानुमान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लोड आवश्यकताओं की योजना बनाने तथा ग्राम नवीकरणीय उपभोग दायित्व की योजनाओं की भी सराहना की गई। 

भारत सरकार विद्युत मंत्रालय द्वारा चिंतन शिविर के रूप में की गई क्षेत्रीय बैठक में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ऊर्जा/ विद्युत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव, प्रदेश डिस्कॉम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक/प्रबंध निदेशक, अधिकारी शामिल हुए। 

आज हरियाणा ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ए. श्रीनिवास तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार मीणा ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के 'चिंतन शिविर 2025' में भाग लिया।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Shripad Yesso Naik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD