Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. मनसुख मंडाविया ने मुंबई में ईएसआईसी अस्पताल और डीजीएफएएसएलआई की समीक्षा की

Mansukh Mandaviya, Dr. Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, ESIC Hospital, Directorate General Factory Advice and Labour Institutes, DGFASLI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Feb 2025

Last updated on: Feb 15, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने महाराष्ट्र में मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर आज अंधेरी में ईएसआईसी अस्पताल और महानिदेशालय, फैक्टरी सलाह और श्रम संस्थान (डीजीएफएएसएलआई) का दौरा किया।

ईएसआईसी अस्पताल के दौरे के समय, डॉ. मांडविया ने पंजीकरण काउंटर, धनवंतरी मॉड्यूल के तहत ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा, दंत चिकित्सा इकाई और आंतरिक चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न सुविधाओं का आकलन किया। उन्होंने प्रदान की गई सेवाओं पर अनुभवों और प्रतिक्रिया को समझने के लिए मरीजों और कर्मचारियों से बातचीत की।

बीमित श्रमिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए, उन्होंने अधिकारियों को कुशल चिकित्सा सेवा वितरण को प्राथमिकता देने और अस्पताल के नवीनीकरण तथा निर्माण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बाद में दिन में, केंद्रीय मंत्री ने डीजीएफएएसएलआई का दौरा किया, जहां उन्हें व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य (ओएसएच), नियामक ढांचे और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने प्रशिक्षण हॉल, सम्मेलन कक्ष और डिजिटल संसाधन केंद्रों सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का दौरा किया।

डॉ. मांडविया ने डीजीएफएएसएलआई द्वारा संचालित प्रयोगशालाओं, विशेष रूप से औद्योगिक स्वच्छता और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) परीक्षण पर केंद्रित प्रयोगशालाओं में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने ओएसएच ढांचे को मजबूत करने और क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञता बढ़ाने के महत्व पर बल दिया।

दक्षता और पारदर्शिता में सुधार के लिए, उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण सहित प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण में तेजी लाने, प्रयोगशालाओं का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने और नियामक गतिविधियों में पारदर्शिता पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr. Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , ESIC Hospital , Directorate General Factory Advice and Labour Institutes , DGFASLI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD