Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 1.31 करोड़ रुपये की लागत से बने नए आधुनिक बस स्टैंड का उद्घाटन किया

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम शहीद भाई मनी सिंह जी के नाम पर रखने की घोषणा की

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Longowa, Sunam Udham Singh Wala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लोंगोवाल/सुनाम उधम सिंह वाला , 16 Feb 2025

Last updated on: Feb 16, 2025, 00:00 IST

पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, प्रशासनिक सुधार एवं शिकायत निवारण तथा रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने आज स्थानीय कस्बे लोंगोवाल में 1.31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नये आधुनिक बस स्टैंड का उद्घाटन किया।  क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने निजी स्तर पर अथक प्रयास किए, जिसके चलते आजादी के बाद पहली बार लोंगोवाल में यात्रियों को बस स्टैंड की सुविधा प्रदान की गई।  

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने यह भी घोषणा की कि नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम शहीद भाई मनी सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा।  इसके अलावा इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने लोंगोवाल के निकटवर्ती 11 गांवों की पंचायतों को सोलर लाइटें वितरित की।

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि हलके के लोगों द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं और इसी के तहत मात्र एक वर्ष के अंदर लौंगोवाल के लोगों को आधुनिक बस स्टैंड तैयार करके दिया गया है।  उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक नेताओं की नीयत साफ हो तो बड़े-बड़े काम आसान हो जाते हैं और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सभी प्रतिनिधि लोगों के मुद्दों को हल करने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि दशकों पुरानी इस मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने मंडी बोर्ड की करीब 0.54 एकड़ जमीन नगर कौंसिल लोंगोवाल को पट्टे पर दे दी और लोक निर्माण विभाग से बस स्टैंड तैयार करवा दिया।  उन्होंने कहा कि इस के बनने से स्थानीय नगर कौंसिल को शुरूआत में 90 हजार रुपए प्रति माह की आय होने लगेगी, जिसे लोंगोवाल के विकास पर खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोंगोवाल के पटवारखाने का भी जल्द नवीनीकरण किया जाएगा, जिसके लिए 34 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।  उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 इस अवसर पर अन्यों के अलावा एक्सियन लोक निर्माण अजय गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष परमिंदर कौर बराड़, ई.ओ.  बालकृष्ण, कमलपाल सिंह बराड़, कैबिनेट मंत्री के ओएसडी अमृतपाल सिद्धू, राज सिंह राजू, विक्की वशिष्ठ, बलकार सिंह सिद्धू, एम.सी.  विक्की सिंह, एम.सी.  गुरमीत सिंह फौजी, सुखपाल सिंह बाजवा, सूबेदार मेला सिंह, रणजीत सिंह कुक्का, शमिंदर कौर गिल, एम.सी.  बलजिंदर कौर, गुरजंट खान, नरिंदर शर्मा, बलविंदर सिंह ढिल्लों, हरदीप सिंह सिप्पी, सरपंच दर्शन सिंह, सरपंच निहाल सिंह, सरपंच जरनैल सिंह, सरपंच सतगुर सिंह शेरों, अवतार सिंह दुलत, सुख साहोके, दविंदर भुल्लर, अमृतपाल सिंगला व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Longowa , Sunam Udham Singh Wala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD